Salaar Teaser Out: फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बाद अब फैंस को प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इस फिल्म का बेहद शानदार टीजर भी जारी कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
प्रभास की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सालार’ का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया और इस पर फैंस अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है, जिससे अब फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
कैसा है Salaar का टीजर?
फिल्म ‘सालार’ का टीजर बहुत धांसू है और इसके शुरु में ही देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर टीनू आनंद गाड़ी पर बैठे हुए दिख रहे हैं और बंदूकों से लैस कई लोग उन्हें टारगेट बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद गाड़ी पर बैठे हुए टीनू आनंद कहते नजर आ रहे है कि नो कंफ्यूजन आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट…वेरी डेंजरस, बट नॉट इन जुरासिक पार्क, क्योंकि उस पार्क में… ये कहकर वे चुप हो जाते हैं।
टीजर में प्रभास की दमदार एंट्री
इसके बाद टीजर में प्रभास की दमदार एंट्री होती है जो हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों पर कहकर बनकर टूटते नजर आ रहे हैं। वहीं, टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक से ऐसा लग रहा है कि वे फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘केजीएफ’ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का टीजर बेहद दमदार है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है और ये फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म की स्टार कास्ट
बताते चलें कि इस फिल्म को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म में तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
17 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
18 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines