Salaar Part 1 Ceasefire: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। अभिनेता की एक के बाद एक लगातार फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। इन दिनों प्रभास अपनी आने वाली फिल्म सालार: पार्ट 1 सीजफायर (Salaar Part 1 Ceasefire) को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हो चुका है, लेकिन दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मेकर्स भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रहे हैं और लगातार नया अपडेट दे रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अब सालार पर क्या अपटेड आया है।
इतना होगा फिल्म का रनटाइम
सालार: पार्ट 1 सीजफायर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की तकरार शाहरुख खान की डंकी से होने वाली है। जिसको लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया में गहमागहमी है। कहा जा रहा है कि अगर दोनों फिल्में साथ में रिलीज होंगी तो उनके कलेक्शन पर भी असर देखने को मिलेगा। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म को अब सेंसरशिप से गुजरना पड़ा है। हाल ही में इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है और इसके साथ ही फिल्म का रन टाइम दो घंटे 55 मिनट का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: KWK8 के काउच पर दिखेगा Arjun Kapoor और Aditya Roy का ‘ब्रोमांस’, एक्स गर्लफ्रेंड पर होगा दिलचस्प खुलासा
जल्द रिलीज होगा दूसरा ट्रेलर
इसके साथ ही सालार: पार्ट 1 सीजफायर को लेकर यह भी खबर है कि जल्द ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी जारी किया जा सकता है। 16 से 18 तारीख के बीच में इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्म को लेकर यह भी अपडेट मिला है कि फिल्म के निर्माता रिलीज से पहले सालार का पहला सिंगल भी रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी इसक बात की आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं हुई है, तो ऐसे में अभी तक सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है।
ये सितारे आएंगे नजर
कलाकारों की बात करें तो सालार: पार्ट 1 सीजफायर में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद श्रेया रेड्डी , पृथ्वीरज सुकुमारन आदि सितारे नजर आने वाले हैं। प्रभास की फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स बैनर के तले किया गया है, जो कि कांतारा और केजीएफ जैसी फिल्में भी बना चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines