Prabhas Instagram Account Disabled: प्रभास (Prabhas) के फैंस को अब एक बड़ा झटका लगने वाला है। एक्टर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वालों के दिल टूट जाएंगे। दरअसल, अब प्रभास का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम नज़र नहीं आ रहा। जी हां, अब प्रभास का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट गायब है। अगर आप उनका अकाउंट सर्च करेंगे तो आपको दिखाई देगा कि सालार एक्टर अब इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं हैं। उनका लिंक ब्रोकन होने और पेज रिमूव होने की जानकारी सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: आली रे आली, LADY SINGHAM आली, Rohit Shetty की Singham Again से Deepika Padukone का खौफनाक लुक हुआ रिवील
प्रभास ने किया इंस्टा अकाउंट डिलीट?
अब ये देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। फैंस टेंशन में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट यूं अचानक डिलीट क्यों कर दिया। अभी तो वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Salaar: Part 1- Ceasefire’ का प्रमोशन कर रहे थे। तो एकदम से ऐसा क्या हो गया जो उन्होंने ये कदम उठाया। क्या इसमें एक्टर की कोई मजबूरी थी? या फिर वो किसी तकलीफ में हैं? अब सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों सवाल फैंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Image Credit: Google
क्या है वजह?
बता दें, अभी तक सच्चाई क्या है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा हो सकता है कि प्रभास ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट न किया हो बल्कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया हो। लेकिन सच क्या है ये तो बस एक्टर या उनकी टीम ही बता सकती है। लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही एक्टर के अकाउंट के साथ क्या हुआ है इसपर प्रभास की टीम ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर सकती है।
फैंस में छाई मायूसी
लेकिन अभी तो सोशल मीडिया पर इस खबर से सनसनी मच गई है। हर कोई प्रभास के लिए चिंता करता हुआ नज़र आ रहा है। फैंस अब यही दुआ कर रहे हैं कि प्रभास ठीक हों और जल्द से जल्द वो सोशल मीडिया पर वापसी कर लें। उनकी गैर मौजूदगी ने सभी तो उदास कर दिया है। बता दें, प्रभास साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी इसी पॉपुलैरिटी के चलते सोशल मीडिया पर करोड़ो लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं जो इस वक्त हताश नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
2 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
5 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
7 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines