Salaam Venky Box Office Collection Day 3: दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम हो रही है काजोल की 'सलाम वेंकी'
Edited By Niharika Gupta

Salaam Venky Box Office Collection
Edited By Niharika Gupta

Salaam Venky Box Office Collection
Salaam Venky Box Office Collection Day 3: काजोल देवगन (Kajol Devgan) की लेटेस्ट फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसे क्रिटिक और दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
https://www.instagram.com/p/Cl71GVfKZlT/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही खूब वाह-वाही बटोरी है। चलिए अब इसके कलेक्शन पर एक नजर डालतें हैं।
जहां बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म जल्दी टिक नहीं पा रही है। वहीं सलाम वेंकी ने अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की है। इसके फस्ट डे यानी शुक्रबार के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो फिल्म ने 60 लाख रुपए का बिजनेस किया है।
https://www.instagram.com/reel/Cl3PyM4qXdt/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं अब इसने अपने पहले वीकेंट पर दूसरे दिन यानी शनिबार को 0.7 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 70 लाख की कमाई की है। वीकेंट होने के बावजूद किसी दर्शकों का प्यार नहीं मिला। अब इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 2 करोड़ रुपए हो गया है।
सिनेमाघरों में सलाम वेंकी का मुकाबला उनके पति अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’, ‘भेड़िया’ और कई अन्य फिल्मों से हो रही है। इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने और कैश रजिस्टर में धमाल मचाने के लिए, फिल्म को वीकेंड पर अच्छी कमाई करनी होगी।
https://www.instagram.com/reel/Ck7u9zeKf1P/?utm_source=ig_web_copy_link
ये कहानी एक ऐसे मां की है, जिसका बेटा जिदंगी और मौत के बीच में जूझ रहा है। वो चाहती है कि उनका बेटा हमेशा उनके साथ रहे, लेकिन गंभीर बीमारी के कारण वो ऐसा चाहकर भी नहीं कर सकती हैं। इसलिए वो हर हाल में अपने बेटे को वो हर खुशी देने का प्रयास करती हैं, जो उसे मिलनी चाहिए, जैसा हर मां करेंगी। फिल्म काफी ज्यादा इमोशलन है, जिसे देख लोग एक बार तो जरुर रोएंगे।
https://www.instagram.com/reel/ClLB4TPq6A6/?utm_source=ig_web_copy_link
इस फिल्म को श्रद्धा अग्रवाल और सूरज सिंह ने फाइनेंस किया है। मिथुन ने संगीत लिखा है। फिल्म में राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में, आमिर खान एक उल्लेखनीय कैमियो करते नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: