Birthday Special: बॉलीवुड के कई सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम से ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. इनमें एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर तक शामिल हैं. आज हम एक ऐसे फिल्ममेकर की बात करने जा रहे हैं जो इकलौते ऐसे प्रोड्यूसर हैं जिनकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पहली ही फिल्म से इस फिल्ममेकर ने दिखा दिया था कि वो किसी से कम नहीं हैं. ये फिल्ममेकर कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाला हैं. चलिए आपको इनकी पहली फिल्म और नेटवर्थ के बारे में भी बताते हैं.
30 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव
साजिद नाडियाडवाला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 सालों से एक्टिव हैं. उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में प्रोड्यूस की हैं. वहीं उस समय से लेकर आज तक उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर्स में शामिल है. कई सालों तक फिल्में प्रोड्यूस करने के बाद उन्होंने फिल्में डायरेक्ट करने का फैसला किया. अपनी पहली डेब्यू डायरेक्टेड फिल्म से ही साजिद नाडियाडवाला ने इतिहास रच दिया.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी का वीडियो OTT पर होगा स्ट्रीम? 60 करोड़ का मिला ऑफर!
पहली डायरेक्टेड फिल्म ने रचा था इतिहास
साजिद नाडियाडवाला की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘किक’ थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ की कमाई की. साल 2014 में आई ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म में सलमान खान और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 231.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड 378 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद से साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में जगह बनाई.
यह भी पढ़ें: ‘रंगे हाथों पकड़ा…’, क्यों टूटा था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता? जब सोमी अली ने खोले राज
कितनी है नेटवर्थ?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार साजिद नाडियाडवाला इंडस्ट्री के सबसे अमीर डायरेक्टर में से एक हैं. उनकी नेटवर्थ 1100 करोड़ रुपये है. वहीं एक्टर ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वक्त हमारा है’, ‘हे बेबी’, ‘जीत’, ‘हाईवे’, ‘जुड़वा’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं. इसके साथ ही सलमान खान के साथ भी साजिद नाडियाडवाला की अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों एक-दूसरे के खास दोस्त हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
25 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines