साजिद खान का कमबैक! गोविंदा के बेटे यशवर्धन को बॉलीवुड में करेंगे लॉन्च; जानें फिल्म का नाम और रिलीज डेट

Sajid Khan Comeback with Govinda Son Yashvardhan Ahuja: लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद साजिद खान बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. साजिद खान की कमबैक फिल्म में गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. चलिए फिल्म का नाम और फिल्म की रिलीज डेट जानते हैं.

sajid khan yashvardhan ahuja movie

(Pic Credit- Instagram) साजिद खान की फिल्म से यशवर्धन बॉलीवुड में करेंगे कमबैक

विज्ञापन

Sajid Khan Comeback with Govinda Son Yashvardhan Ahuja: बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. साल 2014 में आई ‘हमशक्ल’ के बाद से डायरेक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों से ही ब्रेक ले लिया था. दरअसल 2018 में MeToo मोमेंट में फंसने के बाद डायरेक्टर ने फिल्मों से ही किनारा कर लिया था. वहीं अब एक बार फिर साजिद खान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. साजिद खान अपनी कमबैक फिल्म से गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म का नाम क्या है और ये कब रिलीज होने जा रही है.

साजिद खान ने बॉलीवुड से क्यों किया था किनारा?

साजिद खान पर 10 महिलाओं ने साल 2018 में MeToo मोमेंट के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसके बाद साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन ने डायरेक्टर पर बैन लगा दिया था. इसके बाद साल 2019 में डायरेक्टर को फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से भी किनारा करना पड़ गया था. हालांकि इन आरोपों के बाद साजिद खान पर कोई लीगल मुकदमा नहीं चला और डायरेक्टर ने सभी महिलाओं के बयान को भी झूठा बताया था.

विज्ञापन

12 साल बाद कर रहे कमबैक

साल 2023 में साजिद खान ‘बिग बॉस 16’ बतौर कंटेस्टेंट बनकर नजर आए. हालांकि इसके बाद भी एक्टर लाइमलाइट से दूर ही रहे. वहीं अब साजिद खान ने बॉलीवुड में कमबैक करने का मन बना लिया है और वो ‘हीरो की हॉररिन’ से कमबैक कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस हॉरर कॉमेडी में यशवर्धन संग ‘लापता लेडीज’ स्टारर नितांशी गोयल लीड रोल में दिखाई देंगी.

यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू

साजिद खान की अपकमिंग फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है. वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म में यशवर्धन के साथ-साथ उनकी मम्मी सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी. वहीं दोनों मां-बेटा फिल्म में एक साथ डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. साजिद खान के डायरेक्शन में बन रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररिन’ 7 जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. साजिद खान के फैंस भी उनकी इस कमबैक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

साजिद खान की फिल्में

बता दें साजिद खान बॉलीवुड को कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में दे चुके हैं. इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, तो कुछ फ्लॉप भी साबित हुईं. डायरेक्टर की फिल्मों में ‘डरना जरूरी है’, ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब एक बार फिर डायेरक्टर अपने जॉनर की फिल्म में वापसी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ