Saiyaara X Review: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ आज 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके साथ में अनीत पड्डा नजर आई हैं। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ‘आशिकी’ के बाद ‘सैयारा’ के जरिए मोहित सूरी ने फिर से दर्शकाें को इम्प्रेस करने की कोशिश की है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने ‘सैयारा’ को लेकर अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। आइए देखते हैं रिएक्शन…
‘सैयारा’ को देखने के बाद दर्शकों ने दिए रिएक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट लव स्टोरी फिल्म 2025 #Saiyaara फर्स्ट डे ब्रेक ऑल लव स्टोरी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज #Saiyaara देख रहे हैं! रोमांस, ड्रामा और मोहित सूरी का जादू। चलिए शुरू करते हैं! एक्साइटेड हूं @मोहित11481 @yrf.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं हर शुक्रवार को फर्स्ट डे फर्स्ट शो वाली फिल्में देखता हूं। इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। #Saiyaara के लिए एक्साइटमेंट वाकई में है।’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘यह ऑफिशियली पर सैयारा का दिन है!!!! अहान, अनीत और मोहित, आपने जो बनाया है उसके लिए मैं बहुत तैयार हूं, दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानियों में कुछ ऐसा होता है जो आपके साथ रहता है और मुझे पता है कि यह क्रेडिट रोल के बाद भी लंबे समय तक टिकने वाला है।’
यह भी पढ़ें: Saiyaara 1st Day Prediction: क्या डेब्यू फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाएंगे Ahaan Panday? देखें प्रिडिक्शन
फिल्म सैयारा के बारे में
मोहित सूरी की डायरेक्टेड फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी जेन जेड को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो दो पैशनेट लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस कहानी में लव, इमोशन, हार्ट ब्रेकिंग और ड्रामा भर-भरकर है। वहीं मोहित सूरी ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ फिल्म को बनाया है, जिसके गाने आपके दिल को छू जाएंगे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines