Saiyaara Worldwide Box Office Collection: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इसके बाद से फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। इस साल 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ के बाद पहले दिन बंपर ओपनिंग करने वाली ये चौथी फिल्म बन गई लेकिन हर दिन ताबड़तोड़ कमाई से यह लगातार चौंका रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ का आलम ये है कि इसने रिलीज के सिर्फ चार दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के पार जाकर कमाई कर डाली है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म क्या गुल खिला रही है? आइए जानते हैं।
सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ देशभर में तो अपना डंका बजा ही रही है, दुनियाभर में भी इसका तूफान चल रहा है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक, इसने पहले तीन दिन के अंदर वर्ल्डवाइड 119 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई कर दिखाई है। इसी के साथ ‘सैयारा’ ने सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ को पटखनी देते हुए उसके ऑल टाइम रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।
सबसे ज्यादा कमाने वाली 8वीं हिंदी फिल्म सैयारा
‘सैयारा’ के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने वीकेंड पर कमाल ही कर दिखाया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.5 कराेड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन सबसे ज्यादा यानी 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चौथे दिन सोमवार को ‘सैयारा’ ने 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए कुल 105.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह ये सबसे ज्यादा कमाने वाली 8वीं हिंदी फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Saiyaara ने तोड़ा डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड, Raid 2 को पहले ही दिन चटाई धूल
रात के शो जा रहे हाउसफुल
‘सैयारा’ को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज देखने को मिल रहा है कि इसके सारे शो लगभग हाउसफुल जा रहे हैं। सोमवार को रात के शो में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखी गई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ के मॉर्निंग शो में 21.54% और दोपहर के शो में 41.23% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। शाम के शो में 45.24% और रात के शो में सबसे ज्यादा 59.47% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines