Saiyaara Success Party: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि अभी भी इसकी टिकट खिड़की पर पकड़ बनी हुई है। फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। इस बीच अब फिल्म के लीड एक्टर्स और मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी की, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है?
वीडियो में क्या?
फिल्म ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के लीड एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा चिल कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी भी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सभी बेहद खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं।
अहान और अनीत
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अहान और अनीत एक-दूसरे को हग कर रहे हैं। वहीं, मोहित सूरी केक कट कर रहे हैं। सभी फिल्म का टाइल ट्रैक ‘सैयारा’ भी गा रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म ‘एनिमल’ का गाना अर्जन वैली बज रहा है और अहान और अनीत आपस में कुछ बात कर रहे हैं।
300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में सभी मोहित सूरी से कुछ रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं। ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी के ये वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है।
50 से 60 हजार रुपये फिल्म का बजट
वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म का बजट सिर्फ 50 से 60 हजार रुपये था, ऐसे में ये सुपरहिट साबित हुई है और इसने दर्शकों का दिल जीता है। हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ करता नजर आया।
यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek दिखे साथ, Aaradhya संग छुट्टियां मनाकर घर आया कपल
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines