Saiyaara Ahaan Panday: बॉलीवुड के ‘सैयारा’ अहान पांडे अपनी पहली मूवी से ही स्टार बन गए हैं। उनकी डेब्यू मूवी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। वहीं इस मूवी में अनीत पड्डा के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर अभी भी इस मूवी का बज बना हुआ है। मूवी के गाने भी खूब वायरल हो गए हैं। पहली मूवी से ही इतना फेम पाने वाले अहान पांडे अनन्या पांडे के कजिन भाई हैं। वहीं अहान की रियल बहन अलाना पांडे इस लाइमलाइट से भरी जिंदगी से कोसो दूर हैं। हालांकि वो अपने टैलेंट के दम पर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। चलिए जानते हैं अहान पांडे की बहन अलाना रियल लाइफ में क्या करती हैं?
यह भी पढ़ें: Saiyaara की सक्सेस पार्टी करते दिखे स्टार्स, अहान-अनीत संग चिल मूड में नजर आए मोहित सूरी
कौन हैं अलाना पांडे?
अहान पांडे की बहन अलाना एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। भले ही वो फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर हों लेकिन वो अपनी रील्स और अपने फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अलाना सोशल मीडिया पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर स्टाइलिश बैग्स और हील्स तक फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं वो अपने पति के साथ भी कपल रील्स बनाती हैं जो काफी वायरल भी होती हैं।
कैलिफॉर्निया में जी रहीं जिंदगी
अलाना अपने पति के साथ इंडिया से बाहर कैलिफॉर्निया में रहती हैं। अलाना अक्सर अपने बेटे रिवर की फोटो और वीडियोज भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने भाई की तरह भले ही वो बॉलीवुड स्टार ना हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन हैं। वहीं इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और वहां वो अक्सर अपने डेली व्लॉग भी शेयर करती हैं।
भाई को किया सपोर्ट
अहान पांडे की मूवी ‘सैयारा’ की स्क्रीनिंग के टाइम अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई के लिए बेहद खास पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की थी। वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग के टाइम उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें वो इमोशनल होकर भाई अहान को गले लगा रही थीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday का बिच्छू खाते हुए वीडियो वायरल, Saiyaara के हीरो को देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines