Saiyaara Actors Ahaan Panday-Aneet Padda: बॉलीवुड में हर साल किसी न किसी स्टार किड्स का डेब्यू होता है। इस साल 2025 में अहान पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ फिल्म में अनीत पड्डा नजर आई हैं। ये बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी डेब्यू फिल्म है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट के साथ 20 करोड़ की मोटी कमाई की है। यही नहीं इसने डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़कर रख दिया है। आइए जानते हैं कि ये कारनामा कर दिखाने वाले फिल्म ‘सैयारा’ फिल्म के लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा कौन हैं?
बॉलीवुड के नए एक्टर कौन हैं अहान पांडे?
अहान पांडे बॉलीवुड के फेमस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे और अलाना पांडे के छोटे भाई हैं। इसके अलावा वह एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन भाई हैं। अहान की मां डीन पांडे फेमस हेल्थ स्पेशलिस्ट और राइटर हैं। अहान पांडे भी अपने चाचा और बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में करियर बनाने निकल पड़े हैं।
दिलचस्प बात ये है कि उनकी डेब्यू फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हो गई है, जिसके बाद से लोगों की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं। बता दें कि अहान पांडे मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद आर्ट्स, फिल्म और टीवी निर्माण में विशेषज्ञता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Saiyaara ने तोड़ा डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड, Raid 2 को पहले ही दिन चटाई धूल
कौन हैं अहान पांडे की एक्ट्रेस अनीत पड्डा?
फिल्म ‘सैयारा’ में नजर आ रहीं अनीत पड्डा पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं, जिनका जन्म अक्टूबर 2002 में हुआ है। अनीत को फिल्मी लाइन में आने का शौक रहा है। इसलिए कॉलेज टाइम से उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अनीत कई एड्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद अनीत पड्डा को अपनी पहली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ मिली जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। काजोल की इस फिल्म में उन्हें छोटे से रोल में देखा गया था।
इसके बाद अनीत पड्डा को प्राइम वीडियो के शो ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में देखा गया। अब वह फिल्म ‘सैयारा’ में नजर आई हैं। ये बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म है, जिसे खासतौर पर जेन जेड का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म कल 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines