Saiyaara Mohit suri Smilie suri transformation: याद है कलयुग की ये मासूम-सी एक्ट्रेस? 20 साल से गायब थीं बॉलीवुड से, लेकिन आज… वो वापस लौट आई हैं – पूरी तरह ट्रांसफॉर्म होकर! अब सोशल मीडिया बना है इनका नया सिनेमा और फैंस कर रहे हैं जबरदस्त स्वागत!ये हैं स्माइली सूरी – डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन!
सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उनका लुक इतना बदल चुका है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने साल 2005 में फिल्म कलयुग से डेब्यू किया था, लेकिन फिर वो अचानक से गायब हो गई।
स्माइली सूरी ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड
पर्सनल लाइफ में आए उतार-चढ़ाव के चलते स्माइली सूरी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। आपको बता दें स्माइली ने जिंदगी में बहुत दर्द सहे हैं। डिप्रेशन तक का शिकार हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो स्माइली ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। साल 2010 में उन्हें इमरान हाशमी की फिल्म क्रूक में देखा गया था।
स्माइली सूरी की शादी 2 जुलाई 2014 को क्रियोग्राफर विनीत बंगरा से हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद से ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया और स्माइली डिप्रेशन में चली गई। हालांकि उन्होंने डिप्रेशन को ओवरकम किया और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई।
मेरा वक्त नहीं आया था पर अब आएगा
20 साल में स्माइली सूरी का लुक पूरी तरह बदल चुका है। आज स्माइली सूरी कहती हैं मेरा वक्त नहीं आया था पर अब आएगा। वहीं बता दें स्माइली सूरी 41 साल की हो गई हैं और अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हंगामा मचा दिया है। उनका हेयर स्टाइल काफी चेंज नजर आ रहा है।
बैंग्स हेयर स्टाइल के साथ कलर्ड बालों में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा है। स्माइली सूरी फिल्मों से तो दूर हैं लेकिन अब सोशल मीडिया को उन्होंने अपना सिनेमा बना लिया है। जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव से हारी एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी खुशहाल जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं।
स्माइली ने किया कमबैक
पिछले साल मई में आई फिल्म ‘हाउस ऑफ लाइज’ से स्माइली ने एक दशक के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को सुमित्रा सिंह ने डायरेक्ट किया था। ये जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines