Saiyaara Create Record: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लाेगों का क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है और वह मोहित सूरी को ट्रोल कर रहे हैं। इन सब के बीच सैयारा ने एक और रिकॉर्ड दर्ज हाे गया है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और रणबीर कपूर की एनिमल के बाद मोहित सूरी की सैयारा ने नॉन हॉलीडे में सबसे ज्यादा कमाई की है।
सैयारा ने दर्ज किया एक और रिकॉर्ड
विरल भयानी की पोस्ट के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने नॉन हॉलीडे यानी सोमवार और मंगलवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। बुधवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर दिखाई है। पुष्पा 2 और एनिमल के बाद सैयारा नॉन हॉलीडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैयारा के लेटेस्ट कलेक्शन पर नजर डालें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को 25 करोड़ रुपये और बुधवार को 21 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए सैयारा का कुल कलेक्शन 153 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: क्या Mohit Suri बनाएंगे Saiyaara का सीक्वल? Shaan R Grover ने रूमर्स पर दिया रिएक्शन
बंपर ओपनिंग करने वाली 8वीं फिल्म बनी
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बंपर ओपनिंग करने वाली 8वीं हिंदी फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा साल 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ के बाद सैयारा ने इस साल सबसे ज्यादा स्कोर के साथ बंपर ओपनिंग की है। नॉन हॉलीडे पर जिस तरह से फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है, जल्द ही ये बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन क्राॅस कर लेगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines