Saiyaara Director Mohit Suri Wife: ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी के इस वक्त काफी चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर सिनेमा पर अपना जादू चला दिया है और हर कोई उनके डायरेक्शन में बनी लव स्टोरी की वाहवाही कर रहा है। हालांकि, मोहित सूरी की अपनी लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। वो उसी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे, जिसके बोल्ड रोमांटिक सीन उन्होंने खुद डायरेक्ट किए थे। इसके बाद उसी लड़की से उन्होंने शादी भी कर ली। आज मोहित सूरी और एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
उदिता गोस्वामी ने ‘पाप’ से किया डेब्यू
उदिता गोस्वामी ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। एक वक्त पर उदिता दिल्ली की टॉप मॉडल बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई बड़े बैंड्स के लिए शूट किए थे। फिर साल 2003 में फिल्म ‘पाप’ से उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उदिता ने जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उदिता गोस्वामी और जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में बेहद बोल्ड सीन दिए थे। इस फिल्म को पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था। आपको बता दें, उदिता का भट्ट फैमिली से भी कनेक्शन है। वो पूजा भट्ट, आलिया और इमरान हाशमी की भाभी हैं।
‘जहर’ से बढ़ी उदिता और मोहित सूरी में करीबी
इसके बाद ‘जहर’ में वो इमरान हाश्मी के साथ रोमांस करती हुई नजर आईं और इस फिल्म को मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी एक-दूसरे के करीब आए और इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। इसके बाद उदिता गोस्वामी की रील में इमरान हाश्मी और रियल में मोहित सूरी के साथ लव स्टोरी चल पड़ी। उदिता गोस्वामी और डायरेक्टर मोहित सूरी ने लगभग 8 साल तक डेटिंग फेज एन्जॉय किया और फिर साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब ये कपल 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ के बाद कौन-सी हैं बॉलीवुड की अगली मोस्ट अवेटेड रोमांटिक मूवीज? रिलीज से पहले बढ़ा कंपटीशन
एक्टिंग छोड़ DJ बनीं उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी का बॉलीवुड करियर तो फ्लॉप हो चुका है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी हिट है। अब वो DJ बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। साथ ही ‘सैयारा’ की रिलीज के बाद फिल्म की कामयाबी पर पति के साथ जश्न मना रही हैं। आपको बता दें, ‘सैयारा’ फिल्म से लोग बेहद खुश हैं। इस फिल्म का लोगों पर क्या असर हुआ है, ये तो थिएटर्स से सामने आ रहे वीडियो देखकर पता ही चल गया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines