Saiyaara में अहान का किरदार Virat Kohli से कैसे इंस्पायर्ड? मोहित सूरी ने सुनाया क्रिकेट लीजेंड से मुलाकात का किस्सा

Ahaan Panday Saiyaara: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ के लीड किरदार विराट कोहली से इंस्पायर्ड है। डायरेक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात का किस्सा भी बताया है। चलिए आपको भी बताते हैं मोहित सूरी ने क्या कुछ कहा?

ahaan panday (1)

Photo Credit- Instagram

Ahaan Panday Saiyaara: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे की ‘सैयारा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं। अभी भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में पीछे नहीं है। मूवी में अहान पांडे के किरदार कृष कपूर को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर ने अहान के किरदार के बारे में बात की है और बताया है कि मूवी का ये किरदार क्रिकेटर लीजेंड विराट कोहली से इंस्पायर्ड है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया है।

विराट कोहली से प्रेरित किरदार

मूवी में अहान का किरदार कृष कपूर एक ऐसा किरदार है जिसमें कूट-कूटकर टैलेंट भरा होता है और इसके साथ ही उसे गुस्सा भी जल्दी आता है। वहीं मूवी के सेकेंड हाफ में कृष कपूर सबसे बड़े सिंगर बन जाते हैं। देश में चारों तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे होते हैं। वहीं मोहित सूरी ने इंटरव्यू में बताया कि कृष का किरदार विराट कोहली से ही प्रेरित था।

डायरेक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

डायरेक्टर ने राइट एंगल से बातचीत करते हुए बताया कि जब विराट कोहली नए खिलाड़ी थे तब मेरी मुलाकत उनसे एक नाइट क्लब में हुई थी। मैंने दूसरे लोगों से उन्हें बात करते हुए सुना था और वो कह रहे थे कि देखना मैं एक दिन सबसे बड़ा खिलाड़ी बनूंगा। वहीं उस दौरान वो क्रिकेट जगत के सबसे नए खिलाड़ी थे, लेकिन उनका अंदाज बेहद दिलचस्प था। जब मैंने सैयारा पर काम करना शुरू किया तो मेरे मन में विराट कोहली जैसे ही किरदार बसा हुआ था। मूवी में भी कृष कपूर में मैंने विराट कोहली जैसा ही जुनून दिखाया है। एक सीन में कृष कपूर भी कहता है कि वो सबसे बड़ा सिंगर बनेगा।

क्रिकेट लीजेंड की तारीफों के बांधे पुल

मोहित सूरी ने इंटरव्यू में क्रिकेट लीजेंड विराट कोहली की खूब तारीफ की। साथ ही कहा कि मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने आगे कहा कि विराट की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन उन्होंने सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया और खुद को साबित कर जीत हासिल की। उनका क्रिकेट करियर वाकई शानदार रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ