हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Saiyaara ने दूसरे दिन भी की अंधाधुध कमाई, अहान-अनीत की फिल्म ने छापे इतने नोट

अहान और अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ हर किसी को बेहद पसंद आ रही है। लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की है और इसने कलेक्शन भी बेहद कमाल का किया है। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है।

विज्ञापन
Saiyaara की दूसरे दिन की कमाई क्या? image credit- instagram

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज क्या हुई कि टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश ही हो गई। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बेहद शानदार कमाई की। वहीं, आज फिल्म का दूसरा दिन था और इसने दूसरे दिन भी बेहद कमाल का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म दूसरे दिन ही 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘सैयारा’ की दूसरे दिन की कमाई क्या?

अहान-अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 24.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाकर रखी है और इसने कमाल का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘सैयारा’ ने दो दिन में ही 45.00 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

फिल्म के टोटल कलेक्शन को देखकर साफ दिख रहा है कि ये 100 करोड़ पार करने में ज्यादा टाइम नहीं लेगी क्योंकि फिल्म दो दिन में ही 50 करोड़ क्लब के करीब जा पहुंची है। फिल्म ‘सैयारा’ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ही बेहद खराब रही। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 0.37 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नजर भी नहीं आई।

फिल्म को मिला पॉजिटिव रिव्यू

वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और इसे सबका पॉजिटिव रिव्यू मिला है। हर किसी ने फिल्म की तारीफ ही की है और अहान और अनीत की जोड़ी को बेहद कमाल का बताया है। हालांकि, अगर फिल्म की कमाई पर गौर करें तो फिल्म ने दो दिन में शानदार कलेक्शन किया है।

पहले रविवार से ज्यादा उम्मीदें

ऐसे में फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई है और सबकी नजरें इसके वीकेंड के कलेक्शन पर आ टिकी है कि फिल्म संडे को कितना कलेक्शन करेगी? फिल्म का पहला रविवार है, तो जाहिर है कि मेकर्स और फैंस को इससे ज्यादा उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले संडे को कितनी कमाई करती है?

यह भी पढ़ें- 45 लोगों को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो में कौन मचाएगा धमाल, किसने किया रिजेक्ट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें