Box Office Report Son of Sardaar 2, Dhadak 2, Saiyaara: सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। साल में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब थिएटर्स में या तो एक ही फिल्म होती है या फिर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इस समय भी सिनेमाघरों का कुछ ऐसा ही हाल है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’
Sacnilk.com के अनुसार, पहले बात अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की करें तो इस फिल्म का आज टिकट खिड़की पर दूसरा दिन था। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अगर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने दूसरे दिन 3.7 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘धड़क 2’
बता दें कि दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिन में 14.58 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ‘धड़क 2’ के खाते में दो दिन में 7.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है। इन दोनों फिल्मों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ आगे चल रही है।
फिल्म ‘सैयारा’
इसके अलावा अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन 6.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 291.26 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। ये शुरुआती नंबर्स हैं। इसके अलावा अगर इस फिल्म की बीते 15 दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म ‘सैयारा’ की 15 दिन की कमाई
वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 21.5 करोड़ रुपये, 7वें दिन 19 करोड़ रुपये, 8वें दिन 18 करोड़ रुपये, 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 30 करोड़ रुपये, 11वें दिन 9.25 करोड़ रुपये, 12वें दिन 10 करोड़ रुपये, 13वें दिन 7.5 करोड़ रुपये, 14वें दिन 6.5 करोड़ रुपये और 15वें दिन 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए Dil se Rafu की एक्ट्रेस से फाइनल बातचीत, Salman Khan के शो में दिखेगी ‘कॉन्फिडेंट वाइब’
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
54 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines