Saiyaara Breaks 5 Movies Record: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपनी डेब्यू मूवी से ही तहलका मचा दिया है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का बज रिलीज से पहले ही बना हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में दूसरे ही दिन अजय देवगन और सनी देओल जैसी बड़े स्टार्स की मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको भी बताते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की लेटेस्ट मूवी ने किन 5 मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं?
यह भी पढ़ें: Saiyaara ने दूसरे दिन भी की अंधाधुध कमाई, अहान-अनीत की फिल्म ने छापे इतने नोट
अजय देवगन की मूवी को छोड़ा पीछे
अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस साल की बड़ी फिल्मों में शामिल है। लेकिन इसके बावजूद भी ‘सैयारा’ के सामने मूवी फीकी पड़ गई है। जहां सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 45 करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं अजय देवगन की ‘रेड 2’ 31.25 करोड़ ही छाप पाई थी। तो इस हिसाब से अहान पांडे की मूवी ने अजय देवगन की मूवी को मात दे दी है।
इन मूवीज को भी चटाई धूल
वहीं इस लिस्ट में अजय देवगन की मूवी के साथ-साथ अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ भी है। स्काई फोर्स ने दो दिनों में सिर्फ 34.25 करोड़ की कमाई की थी। सनी देओल की ‘जाट’ भी इस लिस्ट में शामिल है। जाट ने 16.5 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही लिस्ट में ‘सितारे जमीन’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ का नाम भी शुमार है। आमिर खान की मूवी ने 30.9 करोड़ और अक्षय कुमार और आर माधवन की मूवी ने 17.5 करोड़ कमाए थे।
अहान-अनीत की जोड़ी छाई
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ की बात करें तो मूवी के लीड एक्टर अहान पांडे की ये डेब्यू मूवी है। वहीं अहान के साथ नजर आने वाली अनीत पड्डा ने इससे पहले काजोल की ‘सलाम वेंकी’ में छोटा सा किरदार निभाया था। हालांकि उस मूवी से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। इसके साथ ही अनीत टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। ‘सैयारा’ में अहान और अनीत की जोड़ी को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday ने Saiyaara के लिए वसूली कितनी फीस? मेकर्स की जेब से निकले करोड़ों
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines