Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे टक्कर देने के लिए तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय ने भी थिएटर्स में दस्तक दी। दिलचस्प बात ये है कि सैयारा की आंधी में दोनों ही फिल्में टिक नहीं सकीं। आलम ये है कि वीकेंड पर धमाल मचाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है। सोमवार और मंगलवार के बाद सैयारा ने बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा हर दिन अपनी कमाई से लोगों को चौंका रही है और मेकर्स की झोली भर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और एक हफ्ते से ये लगातार दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है। इस बीच छठे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने छठे दिन बुधवार को 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 25 करोड़ और सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
150 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
सैयारा की आंधी इस कदर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है कि इसने रिलीज के छह दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पार कमाई कर डाली है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा का टोटल कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara के मुरीद हुए Aamir Khan, अहान पांडे-अनीत पड्डा के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट
फिल्म सैयारा के बारे में
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म है, जिसमें दोनों स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कृष कपूर के रोल में अहान ने शानदार एक्टिंग की है, जिसके बाद फैंस उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बताने लगे हैं। फिल्म में अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा का किरदार प्ले किया है, जबकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड महेश अय्यर का किरदार शान आर ग्रोवर ने प्ले किया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines