Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। इस बीच अब अहान और अनीत की इस फिल्म के नाम एक और नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि अहान और अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ ने कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
Saiyaara के नाम एक और रिकॉर्ड
दरअसल, yrf ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि फिल्म ‘सैयारा’ ने एक हिस्टोरिक रिकॉर्ड बनाया है। पोस्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा’ डेब्यू स्टार्स वाली वीकेंड पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। 119 करोड़, $13.80 मिलियन (वर्ल्डवाइड ग्रोस), भारत- 101.75 करोड़ GBOC (84 करोड़ NBOC), विदेश- 17.25 करोड़ GBOC ($ 2 मिलियन).
यूजर्स ने की तारीफ
इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है और इसके लिए बधाई दी है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मास्टरपीस फिल्म है। दूसरे यूजर ने कहा कि अहान और अनीत आप दोनों को बधाई। तीसरे यूजर ने कहा कि फिल्म देखने में मजा आ गया यार। चौथे यूजर ने लिखा कि सैयारा एक इमोशन है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस तरह यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है।
फिल्म ‘सैयारा’
फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में दोनों के रोल को खूब प्यार दिया जा रहा है। अहान और अनीत की जोड़ी ने फिल्म में बेहद मेहनत की है, जो अलग ही दिख रही है। फिल्म में दोनों की लवस्टोरी दर्शकों को पसंद आ रही है। हर कोई फिल्म पर प्यार लुटा रहा है। इसका अंदाजा फिल्म के कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
फिल्म का आज मंडे टेस्ट
आज फिल्म को रिलीज हुए चौथा दिन है। फिल्म का आज पहला सोमवार है, ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म मंडे टेस्ट में भी बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म मंडे को कितना कलेक्शन करती है? इसके लिए फिल्म के सोमवार के आंकड़ों का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- Naagin 7 Teaser Date Announce: कौन होगी एकता कपूर की नई नागिन? इस दिन उठेगा रहस्य से पर्दा!
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines