Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है। अभी भी फिल्म की पकड़ नहीं छूटी है और ये कमाई करने में लगी हुई है। इस बीच फिल्म ‘सैयारा’ के एक सीन जैसा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है अहान पांड़े के बाइक वाले सीन को उनके पहले अर्जुन कपूर कर चुके हैं। साथ ही इस सीन के वीडियो पर लोगों ने भी अपनी राय पेश की है। आइए जानते हैं कि यूजर्स का इस पर क्या कहना है?
क्या बोले यूजर्स?
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के सीन को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं और अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इसे देखने के बाद लिखा कि ओ तेरी। दूसरे यूजर ने लिखा कि मतलब बस एक सैयारा टाइप गाने की कमी रह गई थी। तीसरे यूजर ने लिखा कि लॉर्ड अर्जुन। एक और ने लिखा कि लॉर्ड फॉर ए रिजन। एक ने लिखा कि सैयारा के छपरी एक्टर से बहुत अच्छे।
‘सैयार’ के सीन को बताया ‘कॉपी’
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि इसलिए लव स्टोरी नए चेहरों के साथ लाई जाती हैं। एक ने कहा कि किंग। एक और ने लिखा कि ग्लोबल स्टार अर्जुन। एक ने लिखा कि कॉपी कैट मोहित सूरी। एक और ने कहा कि ये सीन भी चोरी का है, सैयारा पूरी मूवी चोरी की है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के सीन को देखने के बाद किए हैं।
‘सैयारा’ के किस सीन जैसा है वीडियो?
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के सीन का जो सीन सामने आया है, वो फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे के बाइक वाले सीन के जैसा है। इस सीन में अहान पांडे, अनीत को बाइक पर बैठाते हैं और अपनी शर्ट से अनीत को बांधते हैं। इस सीन को अर्जुन कपूर पहले ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ कर चुके हैं। इसलिए अब लोगों ने फिल्म के इस सीन को भी कॉपी करार दिया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के लिए नागार्जुन को मिलेगी कितनी फीस? Salman Khan के आगे ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ वाली बात
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines