IMDb Popular Indian Celebrities List: ‘सैयारा’ फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। थिएटर से ‘सैयारा’ के फैंस के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो साबित कर रहे हैं कि इस साल ना इससे अच्छी फिल्म आई थी और ना आ सकती है। ये फिल्म 6 दिन में 153 करोड़ रुपये छाप चुकी है। दूसरी तरफ इस फिल्म का टाइटल ट्रैक नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। फिल्म की कहानी हो, स्टारकास्ट हो या फिर म्यूजिक, इस वक्त सब कुछ ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच अब IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ गई है।
IMDb ने अनाउंस किए पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज के नाम
IMDb ने पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज के नाम अनाउंस किए हैं और इसमें भी ‘सैयारा’ फीवर ही देखने को मिला है। अहान पांडे और अनीत पड्डा अब पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने अब पॉपुलैरिटी के मामले पर बॉलीवुड में काम कर रहे दिग्गज एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। एक ही फिल्म से ‘सैयारा’ एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा इंडस्ट्री पर रूल करने लगे हैं । साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी भी इस लिस्ट में एंट्री ले चुके हैं। मोहित सूरी की रैंकिंग जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मचाया गदर
आपको बता दें, फैंस की पसंद के मुताबिक IMDb की ये लिस्ट तैयार की जाती है। ऐसे में अब फैंस ने अहान पांडे को नंबर 1 की पोजीशन दी है। अहान पांडे IMDb पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में नंबर 2 पर ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फैंस ने तीसरे नंबर पर ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा को चुना है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara के नाम एक और रिकॉर्ड हुआ दर्ज, पुष्पा 2-एनिमल के बाद कर दिखाया ये कारनामा
मोहित सूरी ने मारी बाजी
यानी ‘सैयारा’ के एक्टर्स इस वक्त IMDb पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, डायरेक्टर मोहित सूरी की पॉपुलैरिटी उनकी फिल्म की एक्ट्रेस से भी ज्यादा है। अब इस लिस्ट में टॉप पर आना ‘सैयारा’ टीम के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इन सभी ने फिल्म में काफी मेहनत की है और अब उन्हें उसका फल मिल रहा है। फैंस का प्यार ‘सैयारा’ पर जमकर बरस रहा है और अभी तो ना जाने और क्या-क्या देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines