फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिला है और इसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस बीच अब फिल्म के अभिनेता अहान पांडे को लेकर खूब बातें हो रही हैं। साथ ही ये भी कि अहान ने फिल्म के लिए कितनी फीस वसूल की है? आइए जानते हैं अहान की फीस के बारे में…
अहान पांडे ने की फीस क्या?
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक मेकर्स ने फिल्म के एक्ट्रर्स की फीस के आंकड़ों को रिवील नहीं किया है। हालांकि, अगर इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो उनका दावा है कि YRF की फिल्मों में अगर नए स्टार्स नजर आते हैं, तो उनका फीस चार्ज करने का अपना एक स्टेंडर्ड है और उनकी स्टेंडर्ड फीस होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, YRF के नए कलाकारों को लगभग 3 से 5 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाते हैं।
फिल्म का बजट
वहीं, अगर अहान की फीस की बात करें तो अहान पांडे ने फिल्म के लिए ठीक-ठाक फीस चार्ज की है। अहान की फीस अनीत पड्डा से कुछ ज्यादा ही होने की उम्मीद है। फिल्म के वजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओपनिंग डे पर ही किया कमाल
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर ही ‘स्काई फोर्स’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म वीकेंड पर अच्छी-खासी कमाई कर सकती है। फिल्म में अहान और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। दोनों ने ही फिल्म में बेहद शानदार काम किया है और दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Special Ops 2 Review: सीक्रेट सर्विसेज, इंटेलीजेंस ऑप्स और पॉलिटिकल लैंडस्केप… पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines