Ahaan Panday: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई आंकड़े भी तोड़ डाले हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके लीड एक्टर अहान पांडे सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर कोई अहान के बारे में जानना चाहता है और उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच अब अहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा भी चल रही है। आइए जानते हैं कि अहान के वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?
अहान पांडे का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर अहान पांडे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो ग्रिल्ड बिच्छू खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अभी का नहीं है बल्कि तब का है जब अहान थाईलैंड घूमने गए थे। उस दौरान ही अहान ने ये ग्रिल्ड बिच्छू की स्टाल देखी और वो इसे टेस्ट करने गए। अहान ने इस डिश को टेस्ट किया और इसके बाद कहा कि इसका टेस्ट पिज्जा के जैसा है।
https://x.com/NikitaS_Live/status/1952213799488176201?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1952213799488176201%7Ctwgr%5Ec965175324cbdee0fb070b0609b93e5559b8d155%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Ftheatre-ceiling-collapses-in-guwahati-during-mahavatar-narsimha-screening-3-including-children-injured-2025-08-04
थाईलैंड की डिश को किया टेस्ट
अहान के इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने पहली बार थाईलैंड की इस डिश को टेस्ट किया है। इसके अलावा वीडियो में अहान के साथ जीजा आइवर मैक्रे भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अहान को ट्रोल किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए सावन में बिच्छू। दूसरे यूजर ने लिखा कि ब्राह्मण होकर बिच्छू खा रहा है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया कि लोग कैसे किसी को मारकर खा लेते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि छी यार… ये बहुत बुरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पांडे तो शाकाहारी था। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने अहान के इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं और ट्रोलर्स उन्हें खूब भला-बुरा सुना रहे हैं। वीडियो के जरिए लोग हिंदी सिनेमा पर भी भड़ास निकाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
12 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
13 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
15 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
16 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
17 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
18 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
19 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines