Saiyaara 1st Day Prediction: डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर अपनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ लेकर आ रहे हैं। आशिकी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी इस फिल्म पर हर किसी की नजरें हैं। दिलचस्प बात ये है कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फ्रेश जोड़ी की तरह ही मोहित सूरी फिल्म ‘सैयारा’ में भी फ्रेश जोड़ी लेकर आए हैं। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। उनके साथ अनीत पड्डा फीमेल लीड राेल में हैं। आइए जानते हैं कि ‘सैयारा’ से क्या पहले दिन अहान पांडे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना पाएंगे?
सैयारा की एडवांस बुकिंग
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर देखने के बाद से दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 4956 शो के लिए 10,2611 टिकट बेच दिए हैं। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘सैयारा’ ने 4.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
सैयारा का फर्स्ट डे प्रिडिक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ को एडवांस बुकिंग में जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे कलेक्शन डबल डिजिट में हो सकता है। प्री-सेल में 12 घंटे बाकी हैं और इसने रिलीज से पहले ही 2.72 करोड़ कमा लिए हैं। ऐसे में ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर 10-12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। इसके अलावा कयास 15-20 करोड़ के करीब भी जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara 1st Day Prediction: क्या डेब्यू फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाएंगे Ahaan Panday? देखें प्रिडिक्शन
अहान पांडे तोड़ेंगे ऑल टाइम रिकॉर्ड
‘सैयारा’ को लेकर जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अहान पांडे डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शुरुआत करें अगर ऋतिक रोशन की ‘कहो ना प्यार है’ की तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 लाख रुपये का कारोबार किया था। ‘धड़क’ ने 8.76 करोड़ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इन फिल्मों को पछाड़कर ‘सैयारा’ बतौर डेब्यू नया रिकॉर्ड बना सकती है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines