बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है, लेकिन जैसे ही रहमान के एटमिट होने की खबर आई, तो हर कोई परेशान हो गया और फैंस को भी उनकी चिंता हुई और सभी ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी। इस बीच अब रहमान की वाइफ सायरा बानू ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
सायरा बानू ने किया रिएक्ट
दरअसल, सायरा बानू ने इस मामले पर पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हैलो, मैं सायरा रहमान बात कर रही हूं… मैं रहमान के जल्दी ठीक होने की दुआ करती हूं और मुझे ये न्यूज मिली कि उनको चेस्ट पेन हुआ था और उनका एंजियो हुआ और अल्लाह की दुआ से वो अभी ठीक हैं और उनको कुछ नहीं हुआ है।
ऑफिशियली तलाक नहीं लिया
सायरा ने आगे कहा कि इसके अलावा मैं आप सबसे ये भी कहना चाहती हूं कि हम लोग ऑफिशियली डिवोर्सड नहीं है और मैं अभी भी उनकी वाइफ हूं। सायरा ने आगे कहा कि मेरी तबीयत पिछले दो साल से ठीक नहीं थी और मैं उनपर किसी भी तरह का कोई बोझ नहीं डालना चाहती थी। इसलिए मैं सभी से कहती हूं कि प्लीज, एक्स वाइफ, एक्स वाइफ करके ना बोले।
उनका ध्यान रखना- सायरा
सायरा ने कहा कि मेरी दुआ हमेशा उनके साथ है और मैं सबसे एक बात कहना चाहती हूं, खासकर उनके परिवार से कि प्लीज उनको ज्यादा तनाव ना दें और उनका ध्यान रखना, धन्यवाद। बता दें कि सायरा के इस पूरे बयान का ऑडियो, पीटीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
बीते साल लिया था अलग होने का फैसला
वहीं, अगर दोनों के अलग होने की बात करें तो बीते साल दोनों ने अपने अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि, सायरा ने अभी कंफर्म किया है कि वो दोनों आधिकारिक तौर पर अलग नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- एक तरफ ब्रेकअप, दूसरी ओर मौज-मस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी का लेटेस्ट पोस्ट क्या?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines