Saira Banu Met PM Modi: हाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की टीम की ओर से शुक्रवार को पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो सेयर की, जिनमें पीएम मोदी के साथ हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) मुलाकात करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी की ओर X पर जो तस्वीर पोस्ट की गई है।
उसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सायरा बानो जी से मिलना काफी अच्छा समय रहा। सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है और सब उनकी तारीफ करते हैं। आज उनसे इस मुलाकात में कई अलग अलग विषयों पर अच्छी बातचीत हुई’। इससे पहले जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया था। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
22 साल की Saira ने 44 साल के Dilip से की थी शादी
वहीं, अगर सायरा बानो की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस ने 22 साल की उम्र में 44 साल के दिलीप कुमार से शादी की थी। अपने एक इंरटव्यू के दौरान सायरा ने बताया था, ‘वो बचपन से ही दिलीप कुमार को पसंद किया करती थीं और उनसे शादी करने के सपने देखा करती थीं’। हालांकि, दोनों के कोई औलाद नहीं है, जिसके पीछे की वजह खुद दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताई थी। उन्होंने बताया था, ‘एक्ट्रेस ने कई दफा प्रेग्नेंसी में दिक्कतों का सामना किया था। साल 1972 में वह गर्भवती हुई थीं लेकिन मिसकैरेज हो गया। इसके बाद दोनों ने कभी बच्चे प्लान नहीं किए’।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की ये कीमती चीजें चुराकर बेचना चाहती हैं Anushka Sharma, ऐसे खुला राज
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं Saira Banu
वहीं, अगर सायरा बानो के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘पड़ोसन’, ‘शादी’, ‘बैराग’, ‘जमीर’, ‘गोपी’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘दुनिया’, ‘हेरा फेरी’, ‘झुक गया आसमान’, ‘शादी’ से लेकर ‘जंगली’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनके अभिनय को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
25 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines