Happy Birthday Saira Banu: हिंदी सिनेमा की दिग्गज हसीनाओं में से एक सायरा बानो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सायरा बानो बॉलीवुड को वो नाम है, जो आज भी लोगों के जहन में रहता है। सायरा बानो की लव लाइफ भी किसी से छुपी हुई नहीं है। 23 अगस्त को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
सायरा बानो ने हमेशा ही अपनी खूबसूरती और काम से लोगों का दिल जीता है। 17 साल की उम्र में ही सायरा ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। सायरा को लेकर कहा जाता है कि उनका बचपन लंदन में बीता था और इसके बाद वो इंडिया आ गई थीं। उन्होंने फिल्म ‘जंगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सायरा की पहली ही फिल्म हिट गई थी और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद सायरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्में करती गईं।
22 साल बड़े एक्टर से की शादी
सायरा बानो अपने से 22 साल बड़े एक्टर पर दिल हार गई थीं। जब सायरा छोटी थी, वो तबसे ही दिलीप कुमार की फैन थी। भले ही दोनों में 22 साल का ऐजगैप था, लेकिन फिर भी वो दिलीप साहब को दिलों-जान से चाहती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इतने बड़े उम्र के फासले की वजह से दिलीप साहब उनसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें सायरा के प्यार के आगे झुकना पड़ा। साल 1966 में दोनों का निकाह हुआ था।
फिल्मों में क्यों आना चाहती थी सायरा?
सायरा बानो के फिल्मों में आने की वजह भी दिलीप साहब ही थी। दिलीप साहब के लिए ही उन्होंने बॉलीवुड में आने का फैसला किया और अपनी पहचान बनाई। सायरा बानो, दिलीप साहब से मिलना चाहती थीं और उनका ये सपना पूरा भी हुआ। सायरा ना सिर्फ दिलीप कुमार से मिली बल्कि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ भी निभाया।
हमेशा दिया एक-दूसरे का साथ
दिलीप कुमार साहब कई सालों तक बीमार रहे, लेकिन सायरा ने कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ा और उनकी खूब सेवा की। आज भले ही दिलीप साहब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सायरा बानो अभी भी उन्हें याद करती हैं और उनके बातें करती नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- Megastar Chiranjeevi ने बर्थडे से पहले फैंस को दिया खास गिफ्ट, Vishwambhara की पहली झलक देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
1 hr ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
17 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines