Saif & Kareena Spotted Video: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने पुश्तैनी घर ‘पटौदी पैलेस’ में हफ्ते भर की छुट्टी मनाने के बाद मुंबई लौट आए हैं। करीना और सैफ को रविवार रात अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट (Saif & Kareena Spotted Video) किया गया।
पैपराजी पेज वीरल भयानी ने खान फैमिली के स्पॉटेड वीडियो को शेयर किया है। इसमें सैफ और करीना (Saif & Kareena return from Pataudi Palace) को बच्चों के साथ जल्द बाजी में अपनी कार की ओर रवाना होते हुए देखा जा सकता है। सैफ ने अपने इस दौरान नीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था। जबकि करीना ज़ेबरा प्रिंट टॉप और लाल ट्रैक पैंट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
अभी पढ़ें – Chup Trailer: एक सीरियल किलर जो आर्टिस्टिक ढंग से कर रहा लोगों का खून
क्लिप में देखा जा सकता है कि, करीना तैमूर का हाथ पकड़ कर साथ ले जाती हैं, क्योंकि वो दूर भागने की कोशिश करते हैं। वहीं नन्हें जहांगीर को उनकी नैनी ने गोद में उठा रखा है। तैमूर और जेह दोनों ने ब्लू टी-शर्ट में ट्विनिंग की।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ये सभी अपनी कार के पास पहुंचते हैं, तैमूर जल्दी से आगे की सीट पर सैफ की गोद में चढ़ जाते हैं, जबकि करीना पीछे जेह के बगल में बैठती हैं और उन्हें दुलार करती हैं।
पटौदी पैलेस में अपने वैकेशन के दौरान बेबो ने फैंस के साथ इसकी झलकियां साझा की थी। उन्होंने सैफ के साथ बैडमिंटन खेलते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसे कैप्शन दिया, “कुछ सोमवार पति के साथ खेल … बुरा नहीं।” उन्होंने तैमूर की खेतों से सब्जियां तोड़ते हुए तस्वीरें भी साझा की थी।
अभी पढ़ें – शॉर्ट्स पहन Janhvi Kapoor ने दिए सिजलिंग पोज, फैंस के उड़े होश
करीना को हाल ही में आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। ये फिल्म टॉम हैंक्स-स्टारर फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
अब वो अगली बार सुजॉय घोष के ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के रूपांतरण में दिखाई देंगी। ये प्रोजेक्ट के जरिए वो ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं सैफ अगली बार ऋतिक रौशन के साथ ‘विक्रम वेधा’ में नजर आएंगे। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
7 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
10 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
12 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
13 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
14 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
15 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
15 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines