Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद फैंस बेहद टेंशन में हैं। जब से एक्टर के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आई है, हर कोई शॉक्ड है। सैफ की चाकू से ऐसी हालत कर दी गई है कि आनन-फानन में उनकी सर्जरी तक करवानी पड़ी। सैफ के मुंबई वाले घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने एक्टर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी, गर्दन, बांह पर चाकू से जानलेवा वार किया गया है।
ऑटो से घायल पिता को अस्पताल क्यों लेकर गए इब्राहिम?
इतना ही नहीं इस हमले के बाद क्या-क्या हुआ वो भी रिवील हो गया है। क्या आप जानते हैं कि सैफ अली खान को अस्पताल तक कौन लेकर गया था और कैसे? अगर नहीं जानते तो फैंस को बता दें, सैफ को चोरों ने जब 6 बार चाकू मारकर जख्मी किया तो एक्टर को उनका बेटा इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अस्पताल लेकर गया था। 23 साल के इब्राहिम को आधी रात में खून से लथपथ पिता को महंगी लग्जरी गाड़ियां छोड़ ऑटो से लीलावती अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन वो ऑटो से क्यों गए थे, अब इसका कारण भी रिवील हो गया है।
क्या थी सैफ की महंगी गाड़ियां?
बताया जा रहा है जब सैफ को अस्पताल लेकर जाना था कार निकलने के लिए तैयार नहीं थी और इब्राहिम नहीं चाहते थे कि कार के इंतजार में कोई अनहोनी हो जाए। वो सैफ को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और खून बहता देख उन्होंने ज्यादा इंतजार करना सही नहीं समझा। ऐसे में इब्राहिम ने तुरंत ऑटो रिक्शा पकड़ा और अपने पिता को बिठाकर अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में एक्टर का इलाज चल रहा है वो उनके घर से 2 किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले के बाद बेचैन दिखीं Kareena Kapoor, घर से लीक हुआ इनसाइड वीडियो
आरोपी की हुई पहचान
अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और अब उसे पकड़ने की तैयारी चल रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 10 टीम जुटी हुई हैं और उस अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिस स्पीड से पुलिस छानबीन कर रही है, ऐसा लगता है कि जल्द ही हमलावर पकड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
4 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
52 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines