हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saif Ali Khan Skip Promotion Of Adipurush: 'आदिपुरुष' का प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान! सामने आई ये बड़ी बजह

विज्ञापन
Saif Ali Khan Skip Promotion Of Adipurush

Saif Ali Khan Skip Promotion Of Adipurush: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशन में शामिल नहीं होगें। फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान ‘रावण’ का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

‘आदिपुरुष’ के प्रमोशन में शामिल नहीं होंगे सैफ अली खान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशन में शामिल नहीं होंगे और इसकी वजह से है कि उनकी फैमिली हॉलिडे ट्रिप है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही सैफ अपने परिवार के साथ एनुअल हॉलीडे के लिए विदेश जाने वाले हैं और इस वजह से सैफ फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

प्रभास (Prabhas), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष (Adipurush)’ बीते कुछ समय से विवादों में फंसी हुई है। ये फिल्म ‘रामायण (Ramayan)’ पर आधारित है और कभी इस फिल्म का पोस्टर तो कभी स्टार्स का लुक्स विवादों में आ जाता है। हालांकि विवादों से गुजरने के बाद अब ये फिल्म 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

‘आदिपुरुष’ में रावण का किरदार निभाएंगे सैफ अली खान

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में कृति सेनॉन और प्रभास की लीड रोल में रहेंगे और सैफ अली खान रावण का किरदार निभाएंगें। आदिपुरुष 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। वहीं, ओम राउत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और ‘आदिपुरुष’ को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है।

विज्ञापन

फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार

फैंस में इस फिल्म को लेकर बहुत क्रेज है और हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जो फैंस को बहुत पसंद आया था। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola