बॉलीवुड की एक्शन क्राइम फिल्म ‘रेस’ की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। फिल्म के 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब चौथे पार्ट को लाने की तैयारी चल रही है। ‘रेस 4’ को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। काफी समय से फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार रेस के सीक्वल में किन-किन स्टार्स को काम करने का मौका मिलेगा? ऐसे में रोज नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। अब इन सभी फर्जी रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर ने ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है।
‘रेस 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने पहले तो इस बात की जानकारी दी कि क्या वाकई ‘रेस 4’ आने वाली है या नहीं? इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि स्टार कास्ट को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावा किया जा रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है? फैंस के लिए गुड न्यूज है क्योंकि ‘रेस 4’ आने वाली है ये बात एकदम सच है। अब रमेश तौरानी ने रिवील कर दिया है कि इस फिल्म के लिए किन एक्टर्स को कंसीडर किया जा रहा है?
‘रेस 4’ में होंगे सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा?
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपने बयान में कहा कि रेस फ्रेंचाइजी की अगली इन्सटॉलमेंट की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है। यानी अभी स्क्रिप्टिंग फेज अभी जारी है। रमेश तौरानी ने रिवील किया कि अभी सिर्फ एक्टर सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा से इस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। इन दोनों के अलावा इस वक्त किसी भी मेल या फिर फीमेल एक्टर को ‘रेस 4’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। इसके साथ ही उनकी तरफ से एक खास अपील भी की गई है।
यह भी पढ़ें: 4 महीने के अंदर अलग हुए 7 कपल, क्या 2025 बना तलाक और ब्रेकअप का साल?
हर्षवर्धन राणे नहीं होंगे ‘रेस 4’ में विलेन?
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मीडिया और सोशल मीडिया पेजेस से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो झूठी खबरों से बचें और उनकी PR टीम से ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करें। आपको बता दें, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्टर हर्षवर्धन राणे को ‘रेस 4’ में विलेन के रोल में एंट्री मिल गई है। हालांकि, अब साबित हो गया है कि खबर एकदम फर्जी थी। वहीं, अभी तक सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डिस्कशन के बाद फिल्म के लिए हामी भरी या नहीं? वो भी रिवील नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines