हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Saif Ali Khan के साले ने गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें देखकर हैरान हो गए फैंस

Aadar Jain Wedding Pictures: सैफ अली खान के साले और करीना कपूर के भाई ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

विज्ञापन
Aadar Jain Wedding Pictures

Aadar Jain Wedding Pictures: बॉलीवुड का जाना-माना परिवार कपूर खानदान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सैफ अली खान जहां एक तरफ अस्पताल में भर्ती हैं वहीं दूसरी तरफ उनके साले यानी करीना कपूर के कजन भाई ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जी हैं, करीना कपूर के कजन भाई आदर जैन ने गोवा में अपनी गर्लफ्रैंड और मगेतक अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। आदर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें देखने के बाद अब फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

गोवा में आदर ने रचाई शादी 

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी हाल ही में गोवा में धूमधाम से हुई। आदर जैन, जो कि रिश्ते में अभिनेता सैफ अली खान के साले और करीना कपूर के बुआ के बेटे हैं, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड अलेखा आडवाणी से एक सुंदर व्हाइट वेडिंग समारोह में शादी की। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों का जमावड़ा था, लेकिन कपूर खानदान के ज्यादातर सदस्य इस खास दिन पर नजर नहीं आए।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

आदर और अलेखा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। आदर ने ग्रे सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहना था, जबकि अलेखा ने एक खूबसूरत व्हाइट गाउन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इन तस्वीरों में दोनों ने शादी की पारंपरिक रस्में पूरी की और फिर एक-दूसरे को किस किया, जिसे देखकर उनके फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे, लेकिन इस शादी में कपूर परिवार से केवल करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ही शामिल हुईं। करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कपूर परिवार के दूसरे सदस्य इस शादी से नदारद रहे। हालांकि करीना कपूर और उनके परिवार ने आदर और अलेखा को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। करिश्मा कपूर ने भी इस जोड़े को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और उनकी शादी की तस्वीरें साझा कीं।

नवंबर 2024 में हुई थी सगाई

गौरतलब है कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने नवंबर 2024 में अपनी सगाई की थी, जिसमें कपूर परिवार के अधिकांश सदस्य मौजूद थे। इस सगाई में करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे बड़े नामों के साथ-साथ पूरे कपूर परिवार ने हिस्सा लिया था। अलेखा आडवाणी की करीबी दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं, जो 2020 से 2023 के बीच आदर जैन को डेट कर चुकी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की ट्रॉफी हारकर भी Rajat Dalal ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, बिग बॉस के विनर को भी छोड़ा पीछे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola