Saif Ali Khan ने राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे, पॉलिटिक्स ज्वाइन करने पर दिया रिएक्शन
Author: Jyoti Singh
2024-09-27 12:59:07
Saif Ali Khan Praises Rahul Gandhi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यही नहीं इस फिल्म के जरिए सैफ और जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बीच एक्टर ‘देवरा’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
हाल ही में सैफ अली खान मुंबई के एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्हें काफी प्रभावशाली पॉलिटीशियन करार दिया। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी की तारीफ में एक्टर ने क्या-क्या कहा?
सैफ ने पॉलिटिकल पर की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान बीते दिनों मुंबई में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साउथ डेब्यू को लेकर कई सारी बातचीत की। साथ ही फिल्म में अपने निगेटिव किरदार को लेकर बातचीत की। सैफ ने बातचीत के दौरान अपना पॉलिटिकल मुद्दा भी रखा।
जब उनसे पॉलिटिक्स को लेकर सवाल पूछा गया तो सैफ ने बेबाकी के साथ अपने मन के विचार व्यक्त किए। सैफ से जब पूछा गया कि वो किस तरह के नेता को पसंद करते हैं? इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वो सच्चे और मेहनती पॉलिटिशियन को पसंद करते हैं।
राहुल गांधी के हुए मुरीद
जब सैफ अली खान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत अलग-अलग नेताओं को लेकर सवाल पूछा गया कि उन्हें इनमें से कौन सा नेता प्रभावशाली लगता है, जो देश को आगे लेकर जा सकता है? इस पर सैफ ने कहा, ‘देश के सभी नेता प्रभावशाली और हिम्मती हैं।’
क्या पॉलिटिक्स में आएंगे सैफ?
सैफ ने आगे राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जो किया है, वह भी बहुत प्रभावशाली है। एक समय ऐसा भी था जब लोग उनकी कही गई बातों या उनके किए गए कामों की आलोचना की जा रही थी। मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने कड़ी मेहनत करके इस स्थिति को बदल दिया है।’ बातों ही बातों में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वो आगे चलकर पॉलिटिक्स में आना पसंद करेंगे? इस पर सैफ ने कहा कि उन्हें नेता बनने में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं नेता बनना नहीं चाहता। अगर मुझे किसी मुद्दे पर बात करनी होगी तब ही मैं नेता बनने के बारे में सोचूंगा।’
गौरतलब है कि सैफ अली खान ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज की हैं। पिछले कुछ समय से वो निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। पहले उन्हें साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार में देखा गया था। वहीं अब एक्टर साउथ सुपरस्टार की फिल्म ‘देवरा’ में निगेटिव किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines