Saif Ali Khan praised PM: राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर कपूर खानदान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री (Prime Minister) आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। पत्नी करीना कपूर खान के साथ सैफ अली खान भी पहुंचे। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मुलाकात के एक्सपीरियंस को शेयर किया और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने बताया कि चंद घंटों की नींद लेने के बाद भी मोदी कितने एक्टिव रहते हैं?
सैफ ने मोदी की तारीफों के बांधे पुल
10 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को कपूर खानदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। परिवार ने यह खास मुलाकात राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर की और उन्हें 13 दिसंबर को शुरू हुए इस फेस्टिवल में आमंत्रित भी किया। 54 साल के सैफ अली खान ने HT से खास बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री ने कपूर खानदान का बहुत अच्छे से वेलकम किया।
यह भी पढ़ें: Rajshri Production स्टूडियो में क्यों लगी थी भीषण आग? जानें यहां किन फिल्मों की हुई शुटिंग
मोदी कितने घंटे सोते हैं?
सैफ अली खान ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि जब वे उनसे मिलने पहुंचे थे तो उससे एक दिन पहले ही मोदी संसद से आए थे। हम सोच रहे थे कि वे काफी थके हुए होंगे, लेकिन जो हमने देखा, वह बहुत अलग था। मोदी बहुत ज्यादा खुश, फ्रेश और आकर्षक लग रहे थे। मोदी से मुलाकात के दौरान सैफ ने कहा था कि वे पहली बार किसी प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप कितना आराम करते हैं तो वह बोले कि रात में लगभग 3 घंटे सोता हूं। इस बात को सुनकर वे चौंक गए।
तैमूर और जहांगीर से मिलने की जताई थी इच्छा
सैफ अली खान ने बताया कि जब हम प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो उन्होंने मेरे माता-पिता के बारे में पर्सनली पूछा और कहा कि उन्हें लगा था कि हम तैमूर और जहांगीर को उनसे मिलवाने के लिए लाएंगे! सैफ ने आगे बताया कि मोदी ने उनके बच्चों के लिए एक पेपर पर ऑटोग्राफ भी दिए, जो करीना कपूर ने उनसे मांगे थे। मोदी और कपूर परिवार की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोदी को पूरे कपूर खानदान ने इस खास मुलाकात के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: Karanveer को ठुकराते ही Avinash के करीब आईं Chum Darang, इंप्रेस करने के लिए हदें की पार
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines