बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बीसीसीआई (BCCI) द्वारा पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने के कथित फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ये ट्रॉफी भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के विजेता को दी जाती है। इस खबर के बाद शर्मिला टैगोर ने अपनी चिंता जाहिर की, खासकर तब जब उनके बेटे सैफ अली खान को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस मामले में एक ऑफिशियल लेटर मिला।
पटौदी ट्रॉफी को लेकर शर्मिला टैगोर का रिएक्शन
अब तक इस फैसले पर बीसीसीआई और ईसीबी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शर्मिला टैगोर इस खबर से खासा दुखी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सैफ अली खान को ईसीबी से एक पत्र मिला है, जिसमें ट्रॉफी को रिटायर किए जाने की बात कही गई है। इस पर रिएक्शन देते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, ‘मुझे इस बारे में बीसीसीआई से कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ईसीबी ने सैफ को एक लेटर भेजा है। अगर बीसीसीआई पटौदी ट्रॉफी की विरासत को संजोना नहीं चाहता, तो ये उनका फैसला है।’
पटौदी ट्रॉफी का इतिहास
पटौदी ट्रॉफी की शुरुआत 2007 में हुई थी, जो भारत और इंग्लैंड के बीच 1932 में खेले गए पहले टेस्ट मैच की याद में दी जाती है। ये ट्रॉफी भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की विरासत को सम्मानित करने के लिए बनाई गई थी। क्रिकेट जगत में ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से जाने जाने वाले मंसूर अली खान ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
बीसीसीआई ने अब तक नहीं दिया कोई बयान
जब इस मामले पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘इस मामले पर हमारे पास अभी कोई टिप्पणी नहीं है।’ वहीं, बीसीसीआई ने भी इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पटौदी परिवार को लगा एक और झटका
ये पहली बार नहीं है जब पटौदी परिवार को इस साल किसी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2025 की शुरुआत में, सैफ अली खान अपने बांद्रा स्थित घर में एक हमले के शिकार हुए थे, जिसमें एक घुसपैठिए ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद अब पटौदी ट्रॉफी के रिटायर किए जाने की खबर ने परिवार को एक और झटका दिया है।
शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी का सफर
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की शादी 27 दिसंबर 1968 को हुई थी। उनका ये रिश्ता 2011 में मंसूर अली खान पटौदी के निधन तक बना रहा। उनके तीन बच्चे हैं—सैफ अली खान, सबा पटौदी और सोहा अली खान। सैफ और सोहा जहां बॉलीवुड में सफल अभिनेता-अभिनेत्री हैं, वहीं सबा पटौदी ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में कार्यरत हैं।
पटौदी ट्रॉफी की विरासत बच पाएगी?
पटौदी ट्रॉफी सिर्फ एक खेल ट्रॉफी नहीं है, बल्कि ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। मंसूर अली खान पटौदी का योगदान भारतीय क्रिकेट में अमूल्य रहा है और इस ट्रॉफी के जरिए उनकी विरासत को संजोया जाता रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या इस ऐतिहासिक ट्रॉफी को बचाने के लिए कोई कदम उठाया जाएगा या नहीं।
यह भी पढ़ें: मां ICU में, जैकलिन फर्नांडीस सफेद कपड़ों में पहुंचीं अस्पताल; वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines