Saif Ali Khan Knife Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले की गुत्थी हर रोज उलझती जा रही है। एक तरफ पुलिस इस मामले की बेहद गहनता से जांच कर रही है, लेकिन दूसरी ओर इतने सवाल हैं जिससे ये मसला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। अब मामले में नया मोड़ भी आ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस मामले में अब क्या नया है?
बुरी तरह उलझी केस की गुत्थी
दरअसल, इस केस में अब तक कई नई चीजें सामने आ चुकी हैं। अब इस केस में सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। इस मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद जब लोगों को ध्यान इसके समय पर गया, तो फिर से एक नया सवाल लोगों के मन में घर कर गया।
Saif Ali Khan Knife Case
1.5 घंटे की देरी क्यों?
दरअसल, इस केस में सैफ अली खान की जो मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, उसमें अस्पताल पहुंचने में 1.5 घंटे की देरी बताई गई है। एमएलसी रिपोर्ट से पता चला है कि सैफ अली खान के घर से अस्पताल सिर्फ 2 किमी दूर था, लेकिन फिर भी एक्टर 1.5 घंटे की देरी से अस्पताल पहुंचे। हालांकि, इसके पीछे की वजह क्या है? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है?
सैफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुस गया था। जब सैफ को इसका पता लगा तो एक्टर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने सैफ पर ही हमला कर दिया, जिसमें सैफ अली खान घायल हो गए। इसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया।
हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट
सैफ अली खान के हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट बताई गई थी। हालांकि अब सैफ घर आ गए हैं, जब सैफ आ गए, तो इसके बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी सीरियस चोट के बाद भी सैफ इतनी जल्दी इतने फिट कैसे हो सकते है? मामले की गुत्थी इस वक्त पूरी तरह से उलझी हुई है और किसी के पास कोई जवाब नहीं हैं।
मामले में आगे क्या होगा?
हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है अब देखने वाली बात ये होगी कि ये केस आगे क्या नया मोड़ लेता है? क्योंकि हर एक नया अपडेट केस को नया एंगल दे जाता है। अब आने वाले टाइम में ही सच का पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- फेमस ऑटो इन्फ्लुएंसर की टैटू बनवाते समय मौत, Ricardo Godoi को अचानक आया कार्डियक अरेस्ट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines