हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Saif Ali Khan पर हमले के बीच कहां थे सिक्योरिटी गार्ड? मिल गया जवाब

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जब जानलेवा हमला हुआ वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर थे। टाइट सिक्योरिटी के बावजूद अंजान शख्स एक्टर के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। हाथापाई के दौरान अंजान शख्स ने सैफ पर चाकू से हमला किया। फैंस हैरान हैं कि इतनी सुरक्षा के बावजूद शख्स सैफ अली खान के घर में कैसे घुस गया? इस बीच एक्टर के सिक्योरिटी गार्ड का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उसने बताया है कि घटना के वक्त वह सो रहा था।

बिल्डिंग के नीचे तैनात थे 3 सिक्योरिटी गार्ड

TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर की बिल्डिंग के नीचे 3 सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि उसकी सुबह की ड्यूटी थी इसलिए वह सो रहा था। उसका कहना है कि जिन गार्ड की ड्यूटी रात में लगी थी उनसे पूछा जाए। जाहिर है कि घटना देर रात की है इसलिए सवाल भी नाइट शिफ्ट वाले गार्ड पर उठता है। फिलहाल पुलिस ने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

3 संदिग्धों को हिरासत में लिया

उधर, पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक्टर की टीम की तरफ से आधिकारिक बयान आया है, जिसमें बताया गया कि अंजान शख्स एक्टर के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। करीना कपूर की टीम ने भी अपने बयान में बताया है कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले के बीच करीना कपूर का पोस्ट वायरल, देखकर फैंस भी चौंके!

कैसी है सैफ अली की तबीयत?

हमले के बाद सैफ अली खान को रात 3:30 बजे मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर पर 6 बार चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में उनके शरीर पर 6 घाव आए हैं। दो घाव काफी गहरे बताए जा रहे हैं। एक चोट सैफ की रीढ़ पर आई है। फिलहाल एक्टर की सर्जरी की जा रही है। वहीं फैंस एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola