Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सैफ के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सैफ की झलक नजर आ रही है। सैफ पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही हर ओर उनके बारे में बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस और उनके चाहने वाले ये भी जानना चाहते हैं कि सैफ को कहां-कहां चोट लगी है? तो आइए जानते हैं…
कहां-कहां लगी चोट?
दरअसल, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान की कई वीडियोज सामने आए, जिनमें सैफ के जख्मों की भी झलक दिखाई दी। इंटरनेट पर सामने आए सैफ के वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके हाथ में चोट लगी है, जिस पर पट्टी बंधी है। इसके अलावा सैफ की गर्दन भी चोट का निशान हैं और उनके गले पर भी पट्टी लगी नजर आई है।
एक्टर हुए थे घायल
इतना ही नहीं बल्कि अगर आरोपी की मानें तो उसने पुलिस को बताया कि जब सैफ ने उन्हें पकड़ लिया था, तो खुद को सैफ से बचाने के लिए उसने एक्टर की रीढ़ की हड्डी में भी चाकू मारा था। वहीं, अगर ऑटो वाले की मानें तो उसने भी यही बताया था कि सैफ को गले पर चोट लगी थी और उनकी बैक पर भी लगी थी। हालांकि, अब सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो वीडियो में ठीक नजर आ रहे हैं।
क्या था मामला?
दरअसल, 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में रात को एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। हालांकि, सैफ को जब इसका पता लगा तो उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए। इसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां पर उनकी सर्जरी हुई।
सैफ अली खान हुए डिस्चार्ज
अब सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और ठीक हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि सैफ जल्दी ही रिकवर भी कर लेंगे। इसके अलावा अगर मामले की बात करें तो इसमें पुलिस भी तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को पकड़ा भी है, जो पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में आगे क्या नया अपडेट सामने आता है?
यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने खुद को किया हर्ट, पोस्ट पर दिखाया चोट का निशान
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines