हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कैसे पकड़ा गया Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स? पूछताछ में बताएगा उस रात का सच!

Saif Ali Khan Attacker Got Arrested: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स आखिर कैसे पकड़ा गया, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case. File Photo

Saif Ali Khan Attacker Got Arrested: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हमलावर को मुंबई पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अहम अपडेट शेयर किया है। पुलिस ने आरोपी विजय दास को ठाणे पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। विजय दास को ठाणे के कासरवाडवली इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वो पिछले कुछ समय से छुपा हुआ था। इस गिरफ्तारी से मामले की गुत्थी अब खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। आखिर कैसे पकड़ा गया हमलावर, चलिए आपको बताते हैं।

कैसे पकड़ा गया सैफ का हमलावर?

आरोपी का मेडिकल करने के बाद उसे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने नाम बदल रहा था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी विजय दास 33 साल का है और ठाणे के एक होटल और बार में वेटर के रूप में काम करता था। पुलिस ने विजय की लोकेशन को ट्रेस किया और फिर उसे ठाणे के पास एक सुनसान सड़क पर पेड़ों के पीछे छिपा पाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक करते उसे पकड़ा गया और उसे चारों ओर से घेर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि विजय दास कुछ महीने पहले बेरोजगार हो गया था और संभवतः सैफ अली खान को निशाना बनाकर मोटी कमाई की योजना बना रहा था। वो मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा में कुछ दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था।

बेरोजगारी के चलते उठाया कदम?

वहीं अब तक जांच में ये भी सामने आया कि विजय दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नादिया तालुका का रहने वाला है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद उर्फ बीजे बताया था, लेकिन बाद में उसने अपना असली नाम विजय दास बताया। पुलिस के मुताबिक, पहले विजय दास ठाणे के एक होटल के रॉकी बार में हाउसकीपिंग का काम करता था, लेकिन बेरोजगारी के चलते उसने इस खतरनाक कदम को उठाया।

इस मामले में मुंबई और ठाणे पुलिस की संयुक्त टीम ने काफी मेहनत की। डीसीपी नवनाथ धवले, डीसीपी दत्तात्रेय नलावड़े और डीसीपी विशाल ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने ये सफल अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब तक की सभी जानकारी से पता चलता है कि उसने पैसे के लालच में ये कदम उठाया था।

सैफ पर आधी रात को हुआ हमला

सैफ अली खान पर हमले की ये घटना उस समय हुई जब अभिनेता अपने घर में सो रहे थे। हालांकि हमले के बाद सैफ की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वो अब पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। सैफ के घर पर हमले के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

अब आरोपी से पूछताछ में एक के बाद एक कई खुलासे होंगे। हमलावर ने सैफ अली खान पर क्यों हमला किया, कैसे वो उनके घर में घुसा और कैसे वो वहां से फरार हो सका। पूछताछ में उस रात से जुड़ा हर सच सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर Darshan Raval, बेस्ट फ्रेंड संग लिए सात फेरे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें