हमने जिस आरोपी को पकड़ा वो सही है... Saif Ali Khan हमला मामले में मुंबई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है। मामले में हर रोज कुछ नया सामने आ जाता है। अब मुंबई पुलिस इस केस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है।

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामले में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। पुलिस इस केस की जांच कर रही है और जितना इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है ये उतना ही उलझता जा रहा है। वहीं, अब इस मामले में मुंबई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुंबई पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने संबोधित किया है उन्होंने इस केस से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

मामले में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि इस केस की जांच में अब तक पुलिस को आरोपी के खिलाफ भरपूर सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि फिंगर प्रिंट्स को लेकर जो भी डाउट है, हम उसे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिंगर प्रिंट्स की ऑफिशियल रिपोर्ट भी हमें नहीं मिली है।

विज्ञापन

फेस का रिकॉग्निशन नहीं किया- पुलिस

परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि हमें आरोपी के खिलाफ ओरल, टेक्निकल, फिजिकल सभी तरह के सबूत मिले हैं। आरोपी जिन जिन लोगों के सम्पर्क में था , उनसे भी पूछताछ की जा रही है और ये जांच का ही हिस्सा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी फेस का रिकॉग्निशन नहीं किया है और हम फेस का रिकॉग्निशन एक्स्प्लोर करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

हमने सही आरोपी पकड़ा है- पुलिस

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि फिंगर प्रिंट्स के सैंपल सीआईडी (CID) के पास भेजा गया है और हमने जिस आरोपी को अरेस्ट किया है वो सही आरोपी है। किसी भी आरोपी को पकड़ने से पहले हर तरह के सबूत इकट्ठा किए जाते हैं फिर चाहे वो फिजिकल, ओरल, टेक्निकल सबूत क्यों ना हो? अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को किसी भी तरह से भ्रमित नहीं किया है।

सैफ से कोई संपर्क नहीं किया- पुलिस

इसके अलावा परमजीत सिंह दहिया  ने कहा कि अभी सैफ पुलिस ने सैफ से कोई संपर्क नहीं किया है और उन्हें लीलावती अस्पताल से फोन आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश से आने के बाद कोलकाता आया था और वहां वो आने के बाद किस-किस से मिला? इसकी पूछताछ करने के लिए पुलिस कोलकाता गई है। गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ पर हमला हुआ था, जिसमें वो घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ