हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Saif Ali Khan पर हुए हमले पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी, क्या बोली सैफ की टीम?

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। इस बीच एक्टर का ऑफिशियल बयान सामने आ गया है। बयान में कहा गया है कि एक्टर सैफ अली खान के आवास पर चोरी का प्रयास किया गया था। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के दौर से गुजर रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। यह पुलिस का मामला है। हम आपको आगे की स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।

अज्ञात शख्स से हुई हाथापाई

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान कं मुंबई स्थित आवास में एक अंजान शख्स घुस आया था। उसकी नौकरानी के साथ बहस शुरू हो गई। जब सैफ वहां पहुंचे और लड़ाई को शांत कराने की कोशिश की तब अज्ञात शख्स के साथ उनकी हाथापाई हो गई। इस दौरान कथित तौर पर शख्स ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें कि जिस वक्त यह हमला हुआ था करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ घर पर मौजूद थीं। हमले में घायल सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, सैफ अली को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके शरीर पर 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गंभीर चोट बताई जा रही हैं। एक चोट एक्टर की रीढ़ के पास आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola