हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jewel Thief Trailer: 2 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर में Saif-Jaideep के बीच दिखी दुश्मनी, Netflix पर इस दिन होगी रिलीज

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Movie Jewel Thief Trailer

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान एक बार फिर एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस ट्रेलर में सैफ एक चोर के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल बेपरवाह और स्टाइलिश है। वहीं, जयदीप अहलावत भी एक जबरदस्त रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो सैफ को बराबरी की टक्कर देते दिखते हैं।

क्राइम और थ्रिल का कॉकटेल

ट्रेलर की शुरुआत ही सैफ के मजेदार डायलॉग से होती है, जिसमें वो खुद को ‘सीधा-सादा चोर’ बताते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, सस्पेंस की परतें खुलने लगती हैं। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी को ट्रेलर में जाहिर नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा बनी हुई है। फिल्म के किरदारों को जिस तरह से पेश किया गया है, वो साफ तौर पर दिखाता है कि हर कैरेक्टर की अपनी गहराई और रहस्य है।

सैफ और जयदीप में होगा कांटे का मुकाबला

इस बार सैफ के सामने जयदीप अहलावत हैं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस हमेशा ही दमदार रही है। दोनों के बीच चलने वाला मनोवैज्ञानिक खेल फिल्म की यूएसपी बनने वाला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हीरे की चोरी की प्लानिंग और उसपर होने वाली जांच के बीच कहानी एक रोमांचक मोड़ लेती है।

विज्ञापन

टेक्निकल टीम और रिलीज की तारीख

फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी और रोब्बी ग्रेवाल ने किया है, जो पहले भी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद का नाम सामने आया है। सिद्धार्थ इससे पहले पठान और फाइटर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। ज्वेल थीफ सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी और दर्शक इसे 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

फैंस की ट्रेलर पर प्रतिक्रिया

ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी है। सैफ अली खान के फैंस उनके लुक और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं जयदीप के इंटेंस अवतार ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। सैफ अली खान की ‘ज्वेल थीफ’ न सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसमें दर्शक एक बार फिर सैफ को एक अलग अंदाज में देख पाएंगे। जयदीप के साथ उनकी टक्कर और फिल्म की रहस्यमयी कहानी इसे इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना देती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले Oops मूमेंट को इन 5 एक्ट्रेसेस ने कॉन्फिडेंस से दी मात, बिग बॉस विनर का नाम भी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola