Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। बीते गुरुवार की सुबह एक अनजान शख्स ने एक्टर के घर में घुसकर उन्हें चाकू मार दिया था। इसके बाद से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर का कहना है कि सैफ अली खान की हालत में दिन पर दिन सुधार हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें सोमवार तक छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि एक्टर को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी।
एक्टर की हुई थी आपातकालीन सर्जरी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान के शरीर पर चाकू से 6 वार किए गए थे, जिसमें से दो गहरे थे। लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी। डॉक्टर ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का एक हिस्सा निकाला था। सफल सर्जरी के बाद सैफ अली खान को ICU में रखा गया था जहां डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा, 7वें फ्लोर पर घर; Saif Ali Khan के बच्चों के कमरे तक कैसे पहुंचा हमलावर?
हेल्थ पर डॉक्टर ने क्या कहा?
लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया, ‘शुक्रवार को हमने सैफ अली खान को स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया है। वह अब खतरे से बाहर हैं। वह पूरी तरह से बेहतर महसूस कर रहे हैं। हम अगले 2 से 3 दिन के अंदर उन्हें छुट्टी देने की उम्मीद कर रहे हैं।’ डॉक्टर के बयान के बाद से माना जा रहा है कि सैफ अली खान को सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
साढ़े पांच घंटे हुई थी सर्जरी
रिपोर्ट के मुताबिक, लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान सैफ अली खान की रीढ़ से ब्लेड निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने में साढ़े पांच घंटे लगे थे। डॉ. उत्तमानी ने बताया, ‘सैफ अली खान की सर्जरी सुबह 5 बजे शुरू हुई और 10.30 बजे खत्म हुई।’
एक्टर पर 6 बार किया गया वार
गौरतलब है कि बुधवार की देर रात 2.30 बजे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान शख्स घुस आया था। हाथापाई के दौरान घुसपैठिए ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था। लीलावती अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चाकू इतनी जोर से मारा गया था कि एक हिस्सा एक्टर की पीठ के अंदर फंस गया था। ये टुकड़ा पुलिस को दिया गया है, जिसे सबूत के रूप में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines