Saif Ali Khan Secret Account: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर अपनी पार्टीज और प्राइवेट लाइफ की झलक सोशल मीडिया के जरिए दिखाती हैं। वहीं, उनके पति सैफ अली खान इंस्टाग्राम से दूरी बनाए हुए हैं। आज तक लोग सैफ को सोशल मीडिया पर मिस कर रहे हैं लेकिन एक्टर हैं कि उन्हें सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। खैर ये बात तो बस कहने के लिए है। अब ऐसा लग रहा है कि ये तो बस एक कहानी है जो कई साल से सैफ अली खान फैंस को सुना रहे हैं। सच्चाई तो कुछ और है जिसका खुलासा अब हुआ है।
सैफ का है सीक्रेट इंस्टा अकाउंट
वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पर अब सैफ अली खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सैफ ने खुद रिवील किया है कि वो सोशल मीडिया पर हैं। यानी जिन लोगों को अब तक लग रहा था कि सैफ सोशल मीडिया से दूर रहते हैं वो गलत हैं। ये बात और है कि सैफ इतने छुपे रुस्तम हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी की किसी को खबर नहीं होने दी। दरअसल, अब रिवील हुआ है कि इंस्टाग्राम पर सैफ का एक सीक्रेट अकाउंट है।
क्यों छिपाकर रखा था अकाउंट?
एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि उनके फोन में इंस्टाग्रम App है और इतना ही नहीं उनका एक सीक्रेट आकउंट भी है। कभी-कभी वो इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हैं लेकिन इसे ज्यादा एन्जॉय नहीं करते। सैफ ने इस दौरान ये भी कहा कि थोड़ी देर इंस्टाग्राम चलाने के बाद वो हमेशा यही सोचते हैं कि अब मैं पक्का इंस्टाग्राम डिलीट कर दूंगा। हालांकि, वो इसे कभी डिलीट नहीं कर पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं वो सोशल मीडिया चोरी-छिपे क्यों चला रहे हैं? अब उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दे दिया है। दरअसल, एक्टर ऐसे हालातों में नहीं फंसना चाहते जहां वो किसी और के लिए कुछ पोस्ट कर रहे हों।
यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Release: मिर्जापुर 3 से शोटाइम तक, जुलाई में तहलका मचाने आ रहीं 7 वेब सीरीज
क्या एक्टर बनाएंगे ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट?
दरअसल, अगर वो सोशल मीडिया पर होंगे तो उन्हें दूसरे लोगों के लिए भी कुछ चीजों को प्रमोट करना पड़ेगा। ये सभी चीजें एक्टर को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। सैफ अली खान का कहना है कि वो इंस्टाग्राम पर तो हैं लेकिन वो इसकी लत नहीं लगाना चाहते। साथ ही सैफ ने ये भी कहा है कि हो सकता है कि फैंस को जल्द ही उनका ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट भी देखने को मिले।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines