Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही सैफ चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन सैफ पर हुए हमला मामले में कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच अब सैफ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में हुए हमले से पहले भी सैफ पर हमला हो चुका है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’
दरअसल, बात आज की नहीं बल्कि सालों पहले की है, जब फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ आई थी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें सैफ खुद इस किस्से के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में सैफ कह रहे हैं कि ये बात सच भी है और झूठी भी। लोगों का कहना था कि मैंने कुछ किया। ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के प्रीमियर के बाद झगड़ा हुआ था।
नाइट क्लब में झगड़ा
वीडियो में सैफ कह रहे हैं कि प्रीमियर के बाद मैं और मेरे दोस्त एक नाइट क्लब में गए थे और वहां दो लड़कियां मुझसे पूछ रही थी कि हमारे साथ डांस करो। बहुत देर तक ये चलता रहा और फिर मैंने कहा कि हम ये नहीं कर सकते और हमें अकेला छोड़ दो। उनके बॉयफ्रेंड साथ में थे और मैंने उनसे कहा कि यार आप प्लीज इन्हें संभाल लो। इस वक्त हमें किसी से बात नहीं करनी।
यू हैव आ मिलियन डॉलर फेस
सैफ ने आगे कहा कि उन्हें ये अच्छा नहीं लगा और उन्होंने कहा कि आपका ये चेहरा बहुत अच्छा है, यू हैव आ मिलियन डॉलर फेस और मैं इसे खराब कर दूंगा। आपका चेहरा बहुत अच्छा है और मैं इसे बिगाड़ दूंगा और उसने मुझे यहां मार दिया। इसके बाद सैफ ने कहा कि वो इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहते थे और इसलिए उन्होंने कोई शिकायत भी नहीं की।
16 जनवरी 2025 की रात सैफ पर हुआ हमला
सैफ ने कहा कि मैं इस मामले को पब्लिसिटी नहीं देना चाहता था, लेकिन अगर लोग मेरे बारे में कुछ भी कहेंगे तो मैं उनको समझा सकता हूं। गौरतलब है कि हाल ही में सैफ अली खान पर हमला हुआ है। इसके बाद ही सैफ का ये सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। बीती 16 जनवरी की रात को सैफ के घर में एक बदमाश कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुस गया था। इस दौरान जब सैफ ने उसे रोकना चाहा, तो बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया और वो घायल हो गए। हालांकि, सैफ अब ठीक हैं और घर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Sana Khan ने अपने दूसरे बच्चे का नाम किया रिवील, देखें एक्ट्रेस का क्यूट पोस्ट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines