Saif Ali Khan Tattoo Changed: सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। एक फोटो ने न सिर्फ इंटरनेट को हिला डाला है बल्कि लोगों को दिमाग में जोर डालने पर मजबूर कर दिया है। इस वक्त एक पॉपुलर बॉलीवुड कपल के अलग होने की अफवाहों ने हवा पकड़ ली है। जिस कपल को लेकर अब इतनी सनसनी मची हुई है वो कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) हैं।
कहां गया सैफ के हाथ से करीना का टैटू?
अब आप सोच रहे होंगे कि अभी कुछ दिन पहले तो ये दोनों एक-दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आए थे तो अब अचानक इनके अलग होने की खबरें कहां से उड़ने लगीं? तो बता दें, ये सब एक फोटो का कमाल है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई इस फोटो को देख फैंस भी हैरान हैं क्योंकि इसमें एक्टर के हाथ पर बना उनकी वाइफ के नाम का टैटू अब उन्हें नजर नहीं आ रहा बल्कि उसकी जगह एक नया टैटू दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे करीना के टैटू को कवर करने के लिए एक नया टैटू बना लिया है।
लोगों ने किया ट्रोल
अब ये देखकर फैंस चौंक गए हैं क्योंकि सैफ ने शादी से पहले अपने हाथ पर देवनागरी में करीना लिखवाया था। करीना ने कई बार इस टैटू का जिक्र किया है और बताया है कि सैफ कितने रोमांटिक हैं। हालांकि, अब वो टैटू एक्टर के हाथ से गायब है और उसकी जगह नया टैटू नजर आ रहा है। चलिए देखते हैं अब इसे देखकर लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब किसी और शिकार के चक्कर में लगेगा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘अब शादी हो गई, बच्चे पर बच्चे पैदा कर चुके, कब तक दिखाएंगे आशिकी।’ एक ने कहा, ‘लगता है अब तीसरी की बारी है, तभी करीना हटवा दिया।’
यह भी पढ़ें: क्या बुरी मां हैं Aishwarya? सिंगर Suchithra ने लगाए Rajinikanth की बेटी और Dhanush पर संगीन इल्जाम
क्या है सच?
एक कमेंट आया, ‘तलाक पक्का।’ एक शख्स ने कहा, ‘लगता है तलाक की तैयारी है।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘2 अमृता से बच्चे हो गए, 2 करीना से हो गए, अब अगले मकसद की तरफ कदम।’ एक ने कहा, ‘नाम चेंज बीवी चेंज।’ तो कोई बोला, ‘टैटू नहीं वाइफ भी चेंज होगी।’ एक ने कहा, ‘मुझे लगता है…नई योजना बना रहा है।’ कोई बोला, ‘अब थोड़े दिन बाद बीवी भी बदलेगा।’ खैर अब सैफ ने ऐसा क्यों किया है इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सैफ ने अपनी किसी फिल्म के लिए टैटू के साथ छेड़छाड़ की है। ये चेंज टेंपरेरी हो सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines