Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में साल की शुरुआत में एक शख्स घुस गया था, जिसने अभिनेता पर हमला कर दिया था. इस हमले में सैफ अली खान जख्मी हो गए थे. अभिनेता अपने छोटे बेटे जेह को आरोपी से बचा रहे थे और इस दौरान हाथापाई में सैफ अली खान को चाकू लग गया था, जिससे को घायल हो गए थे. अब सैफ अली खान ने खुद इस घटना का जिक्र किया है और बताया है कि उस वक्त उनके बड़े बेटे ने कैसा रिएक्शन दिया था?
ट्विंकल खन्ना और काजोल का शो
दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान ने इस घटना का जिक्र ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो में किया है. इस दौरान बात करते हुए सैफ ने कहा कि मेरे पैर पर चाकू लगा था और चारों ओर खून ही खून बह रहा था. उस वक्त तैमूर वहीं था और उसने मुझे देखकर कहा कि आप मरने वाले हो? मैंने उसको जवाब दिया कि नहीं, मुझे नहीं लगता. सैफ अली खान की ये बात सुनकर काजोल इमोशनल हो जाती है और एक्टर को गले लगा लेती हैं.
हैरान हुईं ट्विंकल खन्ना
इतना ही नहीं बल्कि वो कहती हैं कि आप रियल हीरो हैं. इसके अलावा अगर ट्विंकल खन्ना की बात करें तो वो ये सब सुनकर हैरान रह जाती हैं. इतना ही नहीं बल्कि सैफ अली खान ने इस घटना के बारे में दिल्ली टाइम्स से भी बात की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उस रात करीना डिनर के लिए बाहर गई थी और मुझे सुबह किसी काम से जाना था, तो मैं घर पर ही था.
सैफ अली खान ने शेयर किया किस्सा
इसके बाद करीना वापस आईं और हम बात करने के बाद सोने चले गए. इसके थोड़ी ही देर बाद हाउस हेल्प आई और उसने कहा कि घर में कोई घुस गया है. उसने कहा कि जेह के रूम में एक आदमी चाकू लिए हुए है और पैसों की मांग कर रहा है. सैफ ने आगे कहा कि देर रात का समय था, शायद 2 बज रहे थे, लेकिन देर हो चुकी थी. मैंने जैसे ही ये सब सुना तो घबरा गया.
आरोपी और सैफ के बीच लड़ाई
इसके बाद में जेह के कमरे में गया और देखा कि एक आदमी जेह के बिस्तर के ऊपर दो डंडे पकड़े हुए है. दरअसल, वो हेक्सा ब्लेड था. सैफ ने कहा कि उसके दोनों हाथों में चाकू थे और उसके चेहरे पर नकाब था. इसके बाद अचानक से कुछ हुआ और मैंने उसे पकड़ लिया. हालांकि, मैंने भागकर उसे पकड़ा और खींच लिया और फिर दोनों के बीच लड़ाई हो गई.
यह भी पढ़ें- ना हीरोइन ना खून-खराबा, 20 करोड़ में बनी 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जिसे मिले 4 अवॉर्ड्स
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines