Saif Ali Khan Knife Attack: (Inderjeet Singh) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद हर कोई सख्ते में है। बुधवार की रात उनके बांद्रा स्थित घर पर अचानक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सैफ की हालत स्थिर है और वो पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। इस हमले में सैफ की मेड भी घायल हुई हैं।
सैफ के हमलावर ने मांगे थे 1 करोड़ रुपये
इस मामले में एफआईआर की दो पन्नों की कॉपी सामने आई है, जिसमें हमलावर ने सैफ से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। हमलावर ने जब सैफ के घर में घुसकर उनसे पैसे की मांग की, तो उसने एक करोड़ रुपये की राशि बताई। आरोपी ने सैफ के कर्मचारियों से विवाद के बाद हिंसा का सहारा लिया।
एलियामा ने बताया उस रात क्या हुआ था?
एफआईआर के मुताबिक, घटना की रात सैफ के घर पर उनकी स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप भी मौजूद थीं। एलियामा ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी कि वो रात के करीब दो बजे सो रही थीं जब उन्होंने कुछ अजीब आवाज सुनी। जब वो जागीं, तो उन्हें बाथरूम की लाइट जलते हुई दिखाई दी और कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई।
इससे पहले कि वो कुछ समझ पातीं, हमलावर बाथरूम से बाहर निकला और उसे धमकी दी कि वह चुप रहे और कोई बाहर न जाए। इस दौरान उसने एलियामा पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया, जिससे उनके हाथों में घाव हो गए।
सैफ पर भी शख्स ने किया हमला
एलियामा ने जब उससे पूछा कि वो क्या चाहता है, तो हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद जब सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर हमलावर के शोर को सुनकर कमरे में पहुंचे, तो आरोपी ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। खासकर उनकी रीढ़ की हड्डी पर चाकू के हमले ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
एलियामा ने अपने बयान में कहा कि वो पिछले 4 सालों से अभिनेता के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हैं। सैफ अली खान का परिवार 11वीं मंजिल और 12वीं मंजिल पर रहता है। एलियामा ने कहा ’11वीं मंजिल पर 3 कमरे हैं और उनमें से एक में सैफ सर और करीना मैडम रहते हैं। दूसरे कमरे में तैमूर रहते हैं, इसके अलावा तैमूर के कमरे में गीता एक नर्स है जो तैमूर की देखभाल करती है। मैं जहांगीर की देखभाल करती हूं।’
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने लेटेस्ट पोस्ट में क्या जताया डर? पति सैफ पर हमले से दहशत में परिवार
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines