Saif Ali Khan पर उस रात कैसे हुआ हमला? बेटे की नर्स ने बताया आखों-देखा हाल

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी बीच सैफ के बेटे जहांगीर की नर्स का बयान सामने आया है।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack: (Inderjeet Singh) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद हर कोई सख्ते में है। बुधवार की रात उनके बांद्रा स्थित घर पर अचानक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सैफ की हालत स्थिर है और वो पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। इस हमले में सैफ की मेड भी घायल हुई हैं।

सैफ के हमलावर ने मांगे थे 1 करोड़ रुपये

इस मामले में एफआईआर की दो पन्नों की कॉपी सामने आई है, जिसमें हमलावर ने सैफ से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। हमलावर ने जब सैफ के घर में घुसकर उनसे पैसे की मांग की, तो उसने एक करोड़ रुपये की राशि बताई। आरोपी ने सैफ के कर्मचारियों से विवाद के बाद हिंसा का सहारा लिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एलियामा ने बताया उस रात क्या हुआ था?

एफआईआर के मुताबिक, घटना की रात सैफ के घर पर उनकी स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप भी मौजूद थीं। एलियामा ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी कि वो रात के करीब दो बजे सो रही थीं जब उन्होंने कुछ अजीब आवाज सुनी। जब वो जागीं, तो उन्हें बाथरूम की लाइट जलते हुई दिखाई दी और कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई।

इससे पहले कि वो कुछ समझ पातीं, हमलावर बाथरूम से बाहर निकला और उसे धमकी दी कि वह चुप रहे और कोई बाहर न जाए। इस दौरान उसने एलियामा पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया, जिससे उनके हाथों में घाव हो गए।

विज्ञापन

सैफ पर भी शख्स ने किया हमला

एलियामा ने जब उससे पूछा कि वो क्या चाहता है, तो हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद जब सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर हमलावर के शोर को सुनकर कमरे में पहुंचे, तो आरोपी ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। खासकर उनकी रीढ़ की हड्डी पर चाकू के हमले ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एलियामा ने अपने बयान में कहा कि वो पिछले 4 सालों से अभिनेता  के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हैं। सैफ अली खान का परिवार 11वीं मंजिल और 12वीं मंजिल पर रहता है। एलियामा ने कहा ’11वीं मंजिल पर 3 कमरे हैं और उनमें से एक में सैफ सर और करीना मैडम रहते हैं। दूसरे कमरे में तैमूर रहते हैं, इसके अलावा तैमूर के कमरे में गीता एक नर्स है जो तैमूर की देखभाल करती है। मैं जहांगीर की देखभाल करती हूं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ